{"_id":"5d73b60e8ebc3e013202863c","slug":"akhilesh-yadav-two-days-visit-to-rampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजम खां से एकजुटता जताने अखिलेश यादव कल जाएंगे रामपुर, दो दिन तक रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां से एकजुटता जताने अखिलेश यादव कल जाएंगे रामपुर, दो दिन तक रहेंगे
Sat, 07 Sep 2019 07:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 07 Sep 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
आजम खां व अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के सांसद आजम खां के समर्थन में खड़े होने के बाद अब 9 व 10 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रामपुर जाएंगे। वह रामपुर में दो रात बिताएंगे। वह आजम खां, उनके परिवारीजनों व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
विज्ञापन
आजम खां के खिलाफ रामपुर में 75 से ज्यादा मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। तीन सितंबर को मुलायम सिंह यादव ने आजम खां के समर्थन में प्रेस कांफ्रेंस करके कार्यकर्ताओं से उनके उत्पीड़न के विरोध में सड़कों पर उतरने का आह्वान किया था।
विज्ञापन
मुलायम की अपील के बाद कार्यकर्ता तो सड़कों पर नहीं उतरे लेकिन सपा मुखिया अखिलेश उनके प्रति एकजुटता जताने के लिए रामपुर जा रहे हैं। वह दो दिन रामपुर में रहकर संदेश देना चाहते हैं कि पूरी पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है। वह 9-10 सितंबर की रात रामपुर में ही बिताएंगे।
विज्ञापन
आजम खां के परिजनों से भी करेंगे मुलाकात
इस बीच वह आजम के साथ ही उनके सांसद पत्नी तजीन फातमा, विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलेंगे। वह रामपुर के कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। रामपुर जाते समय अखिलेश बरेली जिले में फरीदपुर के मोहल्ला मिरधान जाकर पूर्व विधायक सियाराम सागर के निधन पर शोक जताएंगे और उनके परिवार को सांत्वना देंगे।