महिला डॉक्टर की हत्या पर अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा, बोले- प्रचार की जगह अपराध नियंत्रण पर करें विचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आगरा में एक महिला डेंटल सर्जन की घर में घुसकर हत्या पर कहा कि सरकार को प्रचार पर नहीं अपराध नियंत्रण पर अधिक ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने ट्वीट किया कि आगरा के एक व्यस्त रिहायशी इलाके में एक महिला डॉक्टर के घर में घुसकर गला रेतकर उसकी हत्या किये जाने की घटना से प्रदेश स्तब्ध है। भाजपा सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने व विपक्षियों को झूठे मुक़दमों में फंसाने में लगी है। सरकार टीवी पर प्रचार की जगह, उत्तर प्रदेश में अपराध पर विचार करे।
आगरा के एक व्यस्त रिहायशी इलाके में एक महिला डॉक्टर के घर में घुसकर गला रेतकर उसकी हत्या किये जाने की घटना से प्रदेश स्तब्ध है. भाजपा सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने व विपक्षियों को झूठे मुक़दमों में फँसाने में लगी है.
विज्ञापन विज्ञापन
सरकार टीवी पर प्रचार की जगह, उप्र में अपराध पर विचार करे. pic.twitter.com/QabKkC4rt0— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 21, 2020
बता दें कि शुक्रवार देर रात पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है और लूटा हुआ माल भी बरामद कर लिया है।