फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav took meeting

सपा ने तेज की उपचुनाव की तैयारियां

Sun, 03 Aug 2014 11:14 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 03 Aug 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav took meeting

सपा के राज्य संसदीय बोर्ड ने शनिवार को 12 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन


अब तक घोषित आठ प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाते हुए पांच और प्रत्याशियों के चयन के लिए सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को अधिकृत किया गया।

संसदीय बोर्ड ने पांच सितंबर से छात्र जागरूकता पखवाड़ा मनाने का फैसला लिया। बोर्ड ने सदस्यता अभियान की प्रगति और सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा की।

सपा के राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें मैनपुरी संसदीय सीट और 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन


सभी नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि जिस तरह उत्तराखंड में तीन सीटों पर भाजपा की हार का देश भर में संदेश गया है, उसी तरह यूपी में भाजपा को झटका लगा तो पूरे देश में लोकसभा चुनाव के समय बना माहौल बदल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर तेजप्रताप सिंह और सात विधानसभा सीटों पर घोषित प्रत्याशियों का अनुमोदन किया।

शेष पांच विस सीटों, सिराथू (कौशांबी), नोएडा (गौतमबुद्धनगर), रोहनिया (वाराणसी), निघासन (लखीमपुर खीरी) और चरखारी (महोबा) के उम्मीदवारों के चयन का अधिकार सपा सुप्रीमो को सौंप दिया।


बैठक में बताया गया कि एक जुलाई से प्रारंभ हुआ सदस्यता अभियान 31 अगस्त  तक चलेगा।

प्रदेश में एक लाख पचास हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। दस दिन पहले शुरू हुए ऑनलाइन सदस्यता अभियान के अच्छे परिणाम आए हैं।

बैठक में कहा गया कि सपा सरकार ने घोषणापत्र के अधिकांश वादे पूरे कर दिए हैं। इसके अलावा सरकार के 20 माह के कार्यकाल की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed