फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav told Government shows fake figures

फर्जी आंकड़े गढ़कर वाहवाही लूट रही सरकार: अखिलेश

Sat, 14 Dec 2019 01:44 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 14 Dec 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav told Government shows fake figures
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव लोकतंत्र के लिए निर्णायक साबित होंगे। जनता संकटों में घिरती जा रही हैं। बेरोजगारी से नौजवानों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है। किसान बदहाली के दौर से गुजर रहे हैं। भाजपा सरकार झूठे आंकड़े गढ़कर वाहवाही लूटने में लगी है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव से से शुक्रवार को सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने भेंटकर अपनी समस्याएं बताईं और राजनीतिक हालात की जानकारी दी। सपा अध्यक्ष ने उनसे कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। अपराधी निरंकुश हो गए हैं। अपहरण-बलात्कार की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। बच्चियों, छात्राओं तक का मान-सम्मान नहीं बच रहा है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री फर्जी आंकड़े गढ़कर उपलब्धियों की थोथी वाह-वाही बटोर रहे हैं। उन्होंने कहा, सत्ता में बैठे लोगों को हर तरफ  हरा-हरा ही दिख रहा है। किसान को फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। उनकी आय दोगनी करने का दावा जुमला बनकर रह गया है। उन्होंने कहा, संभल, मुरादाबाद सहित पूरे पश्चिमी यूपी में भारी ओलावृष्टि हुई है लेकिन किसान के दर्द को समझने की फुर्सत और चिंता भाजपा सरकार को नहीं होगी। उसकी दृष्टि तो कारपोरेट घराने के मुनाफे पर ही रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग बहनों से दुष्कर्म व हत्या का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले

इलाहाबाद के थाना नवाबगंज के जूडापुर के दंपति के साथ उनकी बेटी व बेटे ने अखिलेश से मुलाकात की। दंपति ने बताया कि उनकी दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म के साथ शव शत-विक्षत कर दिए गए थे। अभियुक्त अब उनके परिवार को धमकियां दे रहे हैं। अधिकारी कह रहे है अपनी सुरक्षा स्वयं करें। उन्होंने शिकायत की कि मुख्यमंत्री ने जो आश्वासन दिए थे वे पूरे नहीं हुए। उन्होंने मांग की कि इस जघन्य केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए। उन्हें स्थायी आवास, नौकरी व 50 लाख मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed