{"_id":"67484cf4f5374d43c1069a93","slug":"akhilesh-yadav-talks-to-sp-activists-in-amethi-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कार्यकर्ताओं से बोले अखिलेश यादव, सत्ता का दुरुपयोग कर रही भाजपा, पार्टी को जमीन पर मजबूत करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कार्यकर्ताओं से बोले अखिलेश यादव, सत्ता का दुरुपयोग कर रही भाजपा, पार्टी को जमीन पर मजबूत करें
Thu, 28 Nov 2024 04:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 28 Nov 2024 04:29 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेठी में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहा भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें जिले की समस्याओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। सपा के बढ़ते जनाधार को देख भाजपा बौखला गई है। वह बुधवार की देर शाम अंबेडकरनगर से लोटते समय पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार्यकर्ताओं से मुखातिब थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को जमीन स्तर पर मजबूत करने को कहा।
विज्ञापन
सपा मुखिया अखिलेश यादव बुधवार देर शाम अंबेडकरनगर में एक शादी समारोह में शामिल होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लखनऊ लौट रहे थे। इसकी भनक लगते ही सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव समर्थकों के साथ हलियापुर स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 81 पॉइंट पर पहुंच गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज, 30 दिसंबर तक पूरी होगी प्रकिया, जनवरी में हो सकती है घोषणा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अपहरण के बाद बच्चे का कत्ल: कातिल आसिफ की करतूत में शामिल था परिवार... सामने आया चौंकाने वाला सच; तस्वीरें
अखिलेश ने एक्सप्रेसवे पर कार्यकर्ताओं को खड़ा देख अपना काफिला रोकवा दिया। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करने के बाद जिले में खाद-बीज की समस्या से उन्हें अवगत कराया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए भाजपा सरकार को निशाने पर रखा।
उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने पर आमादा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीन स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर सुधांशु शर्मा, सतीश यादव, नागेश, बब्बन, देव बक्स, पुष्पेंद्र, जयप्रकाश निषाद, राम प्रसाद तिवारी, सुभाष, घनश्याम, हरीश कुमार, शेर बहादुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।