फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav takes potshot at yogi and bjp government in vidhan parishad

समाजवादी शब्द इतना बुरा लगता है कि 55 लाख महिलाओं की पेंशन छीन ली: अखिलेश यादव

Wed, 26 Jul 2017 03:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Jul 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav takes potshot at yogi and bjp government in vidhan parishad
अख‌िलेश यादव
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। अखिलेश विधान परिषद में बोल रहे थे। उन्होंने कहा क‌ि भाजपा सरकार का बजट झूठ का पुलिंदा है। सरकार सपा के कामों को अपना बताकर योजनाएं चला रही है। अखिलेश ने ये भी कहा क‌ि वर्तमान सरकार ने जनहित में चल रही योजनाओं को बंद कर दिया है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, बजट में कुछ नहीं है। ये उत्तर प्रदेश का विकास रोकने वाला बजट है। इसमें किसान दुखी है, नौजवान परेशान है। 2019 में जनता जवाब देगी कि कितना विकास हुआ है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश विधान परिषद के दौरान कहा, हम अखबारों में पढ़ रहे हैं कि किसी को दिल्ली भेजा जा रहा है। अगर हम तीनों पार्टियां एक हो गए तो आपका क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखबारों में इस बात की भी चर्चा है कि मुख्यमंत्री की अपने मंत्रियों को हिदायत दे रहे हैं कि कोई भी ट्रांसफर पोस्टिंग की सिफारिश नहीं करेगा, दरअसल मंत्रियों को काम नहीं करना है तो वह ट्रांसफर पोस्टिंग की ही सिफारिश करेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी के लिए 36000 करोड़ दिए गए हैं हालांकि चुनाव से पहले उन्होंने किसानों के सभी तरीके के कर्ज माफ करने की बात कही थी। 

अखिलेश ने कहा क‌ि इस सरकार को समाजवादी शब्द इतना बुरा लगता है क‌ि 55 लाख महिलाओं से पेंशन छीन ली है। 108 एंबुलेंस से भी समाजवादी नाम हटा दिया। 

नेताओं को सीबीआई का डर द‌िखा रही सरकार

akhilesh yadav takes potshot at yogi and bjp government in vidhan parishad
फाइल फोटो
अब तो जगह-जगह गांधी जी का सिर्फ चश्मा नजर आ रहा है, राष्ट्रपिता बापू कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। संविधान में भी समाजवादी शब्द लिखा हुआ है इनकी हैसियत नहीं है कि संविधान से समाजवादी शब्द को हटा सके।

अख‌िलेश ने सवाल किया, आप ने चुनाव से पहले कहा था कि हम प्रदेश में सभी वैध अवैध स्लाटर हाउस को बंद कर देंगे। अब आप को यह बताना होगा कि एक्सपोर्ट क्यों बढ़ रहा है? आप लोग राजनीति को किस दिशा में ले जा रहे हैं।

अखिलेश ने रिवर फ्रंट पर घूमने वाले लोगों के लिए कहा,  ऐसे लोगों को पता ही नहीं है कि सरकार यहां की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश कर रही है।

केंद्र में जिसकी भी सरकार रही है उस ने सीबीआई जांच की बात कहकर नेताओं को डराने का काम किया है, जिसका जीता जागता उदाहरण लालू प्रसाद यादव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed