फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav takes big decision in cabinet meet

यूपी में मजबूत होगा अल्पसंख्यक आयोग

Thu, 12 Jun 2014 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 Jun 2014 10:01 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav takes big decision in cabinet meet

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कैबिनेट मीटिंग में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष को केंद्रीय मंत्री का दर्जा देने सहित कई बड़े फैसले किये।

विज्ञापन


अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का केंद्रीय मंत्री का दर्जा देने के फैसले के बाद अब यह प्रस्ताव विधान मंडल के आगामी सदन में रखा जाएगा। वहां से प्रस्ताव पास होने के बाद अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष को भी कैबिनेट मंत्री की तरह अधिकार व सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

 
दरअसल, प्रदेश सरकार आयोग के अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर अल्पसंख्यक आयोग को मजबूत करना चाहती है। सरकार का मानना है कि यदि अध्यक्ष के पास कैबिनेट मंत्री रैंक का दर्जा होगा तो वे आसानी से अपना काम कर पाएंगे। अधिकारी भी प्रोटोकॉल के नाते आयोग के अध्यक्ष को तवज्जो देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने गत अप्रैल में ही वाराणसी के शकील अहमद को अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया था। वे राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी रहे हैं। इसके साथ ही सरकार ने आठ सदस्यों की भी नियुक्ति कर दी है।

मेट्रो रेल विस्तार का रास्ता साफ

akhilesh yadav takes big decision in cabinet meet

मंत्रिमंडल ने गाजियाबाद में मेट्रो रेल विस्तार का रास्ता साफ कर दिया। दिलशाद गार्डन, नई दिल्ली से न्यू बस स्टैंड गाजियाबाद के बीच मेट्रो ट्रेन चलाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के बीच एमओयू का कैबिनेट ने अनुमोदन कर दिया।

मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण में दिलशाद गार्डन से न्यू बस स्टैंड गाजियाबाद के बीच 9.41 किमी लंबे रूट पर मेट्रो ट्रेन चलेगी। इस रूट पर सात स्टेशन होंगे। इस पर 1770 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

मेट्रो रेल सेवा का विस्तार होने पर गाजियाबाद नगर और आसपास के क्षेत्रों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों से सीधे आवागमन उपलब्ध हो जाएगा।

25 जिलों में खुलेंगी स्थायी लोक अदालतें

akhilesh yadav takes big decision in cabinet meet

आम लोगों को सस्ता, शीघ्र और सुलभ न्याय दिलाने के लिए प्रदेश के 25 जिलों में स्थायी लोक अदालतें खुलेंगी। प्रत्येक अदालत के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश समेत अन्य स्टाफ के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी।

प्रदेश में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अभी तक अस्थायी लोक अदालतें लगाई जाती थीं। इनके बेहतर रेस्पॉन्स को देखते हुए प्राधिकरण ने स्थायी अदालतों का प्रस्ताव तैयार किया था, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी।  

इन जिलों में खुलेंगी  
बांदा, मैनपुरी, मथुरा, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, कुशीनगर, पडरौना, बहराइच, सुल्तानपुर, उन्नाव, चंदौली, हरदोई, रामपुर, बाराबंकी, देवरिया, एटा, इटावा, बदायूं, ललितपुर, सीतापुर, बिजनौर, बलरामपुर, बलिया और कन्नौज।

कम जमीन में बनेंगे मॉडल महाविद्यालय

akhilesh yadav takes big decision in cabinet meet

प्रदेश में बनने वाले 36 मॉडल राजकीय महाविद्यालयों को कम स्थान पर बेहतर लुक से बनाया जाएगा। इसके लिए कैबिनेट ने स्ट्रक्चरल ग्लेजिंग प्रावधान को अनुमति दे दी है।

दरअसल, इन मॉडल कॉलेजों को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि कम जमीन में यह बन सकें। इसके लिए मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के साथ ही ग्लास लुक दिया जाएगा।

प्रत्येक कॉलेज को बनाने के लिए 12 करोड़ रुपये का बजट है। कैबिनेट ने इसकी आर्किटेक्चरल फिनिश के लिए भी 7.66 करोड़ रुपये का इस्टीमेट बनाया है।

उच्चतर शिक्षा आयोग के अध्यक्ष को राहत

akhilesh yadav takes big decision in cabinet meet

सरकार ने उच्चतर शिक्षा आयोग के अध्यक्ष की अधिकतम उम्र सीमा 65 वर्ष से बढ़ाकर 68 वर्ष करने का निर्णय लिया है।

कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। साथ ही अध्यक्ष व सदस्यों के कार्यकाल को दो वर्ष से बढ़ाकर पांच वर्ष करने का निर्णय लिया है।

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (द्वितीय संशोधन) अधिनियम 2007 में संशोधन के लिए अध्यादेश/विधेयक को हरी झंडी दे दी है।

सरकार ने यह दलील दी है कि राज्य के महाविद्यालयों में प्राचार्य व सहायक आचार्य के चयन में तेजी लाने के लिए ऐसा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed