{"_id":"65d9ad111b7522fc770e1d3e","slug":"akhilesh-yadav-supports-kisan-andolan-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन का किया समर्थन, बोले- सपा किसानों के साथ है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन का किया समर्थन, बोले- सपा किसानों के साथ है
Sat, 24 Feb 2024 02:17 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:17 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को बहराइच में कहा कि हम किसानों के साथ हैं और किसान आंदोलन का समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को बहराइच शहर में पूर्व मंत्री यासर शाह के घर पहुंचे हैं। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद उन्होंने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर कुछ देर पत्रकारों से वार्ता की।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के साथ है। किसानों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद वह पूर्व मंत्री यासर साह के घर रवाना हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पेपर लीक होने के बाद यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द, योगी सरकार का बड़ा फैसला
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - RO- ARO भर्ती परीक्षा: पेपर लीक के आरोपों की जांच कराएगी सरकार, आदेश जारी
बता दे की पूर्व मंत्री की मां रूवाब सईदा का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था जिसके बाद अब अखिलेश यादव उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे हैं।