फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav statement on laptop distribution

'सामाजिक सद्भाव लाएगा अखिलेश का लैपटॉप'

Sun, 29 Sep 2013 02:15 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Sun, 29 Sep 2013 02:15 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav statement on laptop distribution

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लैपटॉप पाने वाले छात्रों को एक मार्मिक संदेश भेजा है। इसमें कहा गया है कि मैं लैपटॉप पाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देता हूं।

विज्ञापन


गरीब व किसान परिवार के युवाओं को मुफ्त लैपटॉप देकर सपा सरकार नौजवानों को शिक्षा के क्षेत्र में साधन संपन्न युवाओं के बराबर खड़ा होने का अवसर दे रही है।
विज्ञापन


सरकार यह मानती है कि नौजवान देश की दौलत हैं और देश का भविष्य उनके साथ जुड़ा हुआ है। यह समाज में फैले विभाजन को भी खत्म करने का काम करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि लैपटॉप से दूरदराज के इलाकों के छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से लाभ मिलेगा। उन्हें तकनीक के माध्यम से दुनिया में हो रही प्रगति व विश्व के रहस्यों को जानने-समझने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जाता है कि आगे बढ़ने के लिए सपने देखना जरूरी है। सपनों को हकीकत में बदलने के लिए यदि साधन भी उपलब्ध हो तो नौजवानों के भविष्य के साथ-साथ विश्व को बदला जा सकता है।

आज उत्तर प्रदेश के नौजवानों के पास सपने भी हैं और असीम क्षमता भी। लैपटॉप के रूप में उन्हें साधन भी अब उपलब्ध हो रहे हैं।

इसके परिणामस्वरूप प्रदेश के नौजवानों का भविष्य उज्ज्वल बनेगा, संवरेगा तथा विकास व सफलता के नए अध्याय लिखे जाएंगे।

एक नए उत्साही और नौजवान भारत की यह पुकार है कि युवा सभी ज्ञान व तकनीक की नई उपलब्धियों, विधियों से लैस हों। लैपटॉप वह तोहफा है जो नौजवानों के सपनों को नए पंख देगा और उनके परिवार के माहौल में भी परिवर्तन लाएगा।

राज्य सरकार का मानना है कि लैपटॉप वितरण से समाज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों के बीच ज्ञान व तकनीक के मामले में व्याप्त असमानता को कम करने में मदद मिलेगी। इस योजना को लागू कर प्रदेश सरकार ने डिजिटल डिवाइड (विभाजन) को खत्म करने का काम किया है।

उन्होंने कहा है कि तेजी से विकसित हो रही दुनिया से जुड़ने के लिए राज्य सरकार ने युवाओं को मुफ्त लैपटॉप बांटने का निर्णय सोच समझकर किया है।

इससे नौजवान आधुनिक तकनीक अपनाकर अपना विकास कर सकेगा। इंटरनेट की सुविधा के बाद पूरा विश्व छोट परिवार लगने लगेगा। इस तकनीकी व्यवस्था के कारण शिक्षा सहित तमाम क्षेत्रों में काफी बदलाव आया है।


विकास के आधुनिक युग में छात्र-छात्राओं को लैपटॉप के माध्यम से तकनीकी ज्ञान व सूचनाएं मिल सकेंगी। लैपटॉप हिंदी, अंग्रेजी के साथ उर्दू में भी काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed