UP: अखिलेश यादव ने सामाजिक न्याय यात्रा को दिखाई हरी झंडी, इंडिया गठबंधन को लेकर कही ये बातें
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को समाजिक न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इंडिया गठबंधन को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर भी जवाब दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बने गठबंधन इंडिया में टूट को लेकर लगाए जा रहे कयासों का खंडन करते हुए कहा कि गठबंधन की बात पहले होती रही है। अभी भी हुई है आगे भी होती रहेगी। मध्य प्रदेश में हमने अपने कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लड़ा है और हमें उम्मीद है कि परिणाम हमारे पक्ष में आएंगे।
अखिलेश यादव गुरुवार को सपा कार्यालय में सामाजिक न्याय यात्रा के शुभारंभ के मौके पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि ये यात्रा जनता को जागरुक करने के लिए है। यह यात्रा लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है।
ये भी पढ़ें - सुब्रत राय के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं उनके करीब रहीं फिल्म व राजनीतिक हस्तियां, तस्वीरें
ये भी पढ़ें - सहारा श्री की विरासत: अब वारिस को लेकर उठे सवाल, पत्नी स्वप्ना राय संभालेंगी कमान या आगे आएंगे बेटे और भाई
धर्म पर बोलने के लिए मना किया
स्वामी प्रसाद मौर्य के हिंदू धर्म को लेकर दिए गए बयानों पर उन्होंने कहा कि समाज में जाति व धर्म को लेकर नफरत नहीं होनी चाहिए। जहां तक समाजवादियों की बात है तो हमने कहा था कि धर्म को लेकर कभी कोई बात नहीं कहनी। जो धर्म जैसा है उसे हमें वैसे ही स्वीकार करना चाहिए। पत्रकार भी न सवाल पूछें न खबर चलाएं। सामाजिक न्याय की लड़ाई चलती रहनी चाहिए और जातीय जनगणना होनी चाहिए। इसी से सभी वर्गों का विकास संभव है।
25 नवंबर को बिजनौर में खत्म होगी यात्रा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यात्रा का समापन 25 नवंबर को बिजनौर में होगा। हम सरकार से जातीय जनगणना की मांग करते हैं। पूरे देश में होनी चाहिए जिससे कि पता चल सके और समाज की कौन सी जातियां हैं जिन्हें विकास का लाभ नहीं मिल सका है।