{"_id":"5c4d5a2abdec22281746eddc","slug":"akhilesh-yadav-speech-on-republic-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में जनता वोट से भाजपा का एनकाउंटर कर देगी: अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव में जनता वोट से भाजपा का एनकाउंटर कर देगी: अखिलेश यादव
Sun, 27 Jan 2019 12:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 27 Jan 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में देश के संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। देश में आर्थिक व सामाजिक असमानता बढ़ती जा रही है। देश की 50 फीसदी सम्पत्ति सिर्फ 9 परिवारों तक सीमित होकर रह गई है। देश की जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में जवाब देगी और वोट से एनकाउंटर कर देगी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में शनिवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भीमराव आंबेडकर ने हमारे देश को संविधान दिया। हमारे देश के महान क्रांतिकारियों ने बलिदान किया तब जाकर हमें आजादी मिली।
विज्ञापन
यह हमारे समाज की खूबसूरती है कि हम सब विभिन्न धर्म, बोली और जातियों के लोग मिलजुलकर रहते आए हैं। इस परम्परा को बनाए रखना है ताकि देश मजबूत रहे।
उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले पांच वर्ष में 50 हजार किसान आत्महत्या कर चुके है। न उनकी कर्जमाफी हुई, नही उनकी आय दुगनी हुई है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। जीएसटी ने व्यापार चैपट कर दिया है। अब देश नया प्रधानमंत्री चाहता है।
विज्ञापन