फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav speech in Loksabha.

Loksabha: अवाम ने तोड़ दिया हुकूमत का गुरूर..., अखिलेश ने अयोध्या से लेकर अग्निवीर तक केंद्र सरकार को घेरा

Tue, 02 Jul 2024 05:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 02 Jul 2024 05:40 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद संसद में बदले माहौल में अब विपक्ष जमकर सरकार को घेर रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार को सदन में जमकर घेरा और अयोध्या में भाजपा की हार से लेकर अग्निवीर सहित कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav speech in Loksabha.
लोकसभा में सपा नेता अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद संसद में बदले माहौल में अब विपक्ष जमकर सरकार को घेर रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद इंडिया गठबंधन की सहयोगी पार्टी सपा के नेता व कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने आज (मंगलवार) केंद्र की एनडीए सरकार को अयोध्या में भाजपा की हार से लेकर अग्निवीर सहित कई मुद्दों पर घेरा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव में जो लोग 400 सीटें जीतने का दावा करते थे। जनता ने उनका गुरूर तोड़ दिया है। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अवाम ने तोड़ दिया हुकूमत का गुरूर, दरबार तो लगा है पर है गमगीन और बेनूर...। अखिलेश यादव ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि देश के सभी समझदार और ईमानदार मतदाताओं को धन्यवाद जिन्होंने देश के लोकतंत्र को एकतंत्र बनने से रोक दिया। इस चुनाव ने तोड़ने वाली राजनीति को तोड़ दिया है और जोड़ने वाली राजनीति को जोड़ दिया है। 2024 के चुनाव परिणामों ने बता दिया है कि सांप्रदायिक राजनीति खत्म हुई और सामुदायिक राजनीति का प्रारंभ हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा के बहोरन लाल मौर्य ने एमएलसी के लिए दाखिल किया नामांकन, बोले - भाजपा पिछड़ों की सच्ची हितैषी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद बोले- हिंदुओं का इतिहास गौरवशाली, राहुल गांधी ने हिंदू समाज के खिलाफ कुछ नहीं कहा


पांचवी अर्थव्यवस्था के दावे पर घेरा
अखिलेश यादव ने कहा कि ये सरकार कहती है कि हमारी इकोनॉमी दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है पर सरकार ये क्यों छुपाती है कि हमारे देश की पर कैपिटा इनकम किस स्थान पर पहुंच गई है? वर्ल्ड हंगर इंडेक्स में भारत कहां पर खड़ा है, नीचे से कहां है? उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि हर बात को जुमला बना देने वालों से जनता का भरोसा उठ गया है, इसलिए बहुमत की सरकार नहीं है, यह सहयोग से चलने वाली सरकार है।

10 सालों में भाजपा ने शिक्षा-परीक्षा माफिया पैदा किए
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के 10 सालों के शासन की उपलब्धि सिर्फ इतनी है कि शिक्षा परीक्षा माफिया का जन्म हुआ है। इस दौरान हमने ये हालात देखे हैं कि जब नौजवान परीक्षा देकर लौटता है तो पता चला है कि पेपर लीक हो गया है।

अयोध्या की जीत भारत के परिपक्व मतदाता की समझ की जीत
अयोध्या में सपा की जीत पर अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या ने बड़ा संदेश दिया है। अयोध्या की जीत भारत के परिपक्व मतदाता की लोकतांत्रिक समझ की जीत है। होइहि सोइ जो राम रचि राखा। यह है उसका फैसला जिसकी लाठी में नहीं होती आवाज, जो करते थे किसी को लाने का दावा, वह खुद है खुद किसी के सहारे के लाचार।

जब कभी इंडिया सत्ता में आएगा अग्निवीर योजना खत्म हो जाएगी
अखिलेश यादव ने कहा कि अग्निवीर जैसी योजना देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। यह व्यवस्था देश की सुरक्षा के साथ समझौता है। जब कभी इंडिया गठबंधन की सरकार आई तो इस योजना को खत्म कर देंगे। उन्होंने जातीय जनगणना का समर्थन करते हुए कहा कि हम कास्ट सेंसस के पक्ष में हैं। कास्ट सेंसस के बिना सामाजिक न्याय संभव नहीं है।


ईवीएम पर कल भी भरोसा नहीं था आज भी नहीं है
अखिलेश यादव ने लोकसभा में ईवीएम को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुझे कल भी ईवीएम पर भरोसा नहीं था आज भी नहीं है। अगर यूपी में 80 की 80 सीटें जीत भी जाऊं तो भी भरोसा नहीं होगा। ईवीएम का मुद्दा मरा नहीं है। जब तक ईवीएम हट नहीं जाती समाजवादी लोग इस पर अडिग रहेंगे।

क्या किसानों की आय दोगुनी हो गई...
अखिलेश यादव ने किसानों से किए गए वादों को लेकर एनडीए सरकार को घेरा। कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था आज किसान अपनी आय बढ़ने की राह देख रहा है। इस सरकार ने एक भी मंडी नहीं बनाई है। जो सरकार मंडी नहीं बना सकती है उस पर एमएसपी का भरोसा कैसे कर सकते हैं?

न नौकरी की उम्मीद है न रोजगार की
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार नौकरियां देने का वादा करके आई थी लेकिन आपकी सरकार में न नौकरी की उम्मीद है न रोजगार की। जो कुछ पद निकलते हैं उन पर पिछले दरवाजे से लैटरल इंट्री करके नियुक्ति हो जाती है। आरक्षण का हक योग्य उम्मीदवार न होने का बहाना बनाकर खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभिभाषण में ओल्ड पेंशन स्कीम का जिक्र नहीं है। हमारी मांग है कि ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाए जिससे कर्मचारियों का भविष्य बन सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed