फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav speech in kgmu

CM बोले, अब सबको मिलेगा एक जैसा इलाज

Mon, 30 Sep 2013 02:17 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Mon, 30 Sep 2013 02:17 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav speech in kgmu

सूबे में गरीबों व अमीरों को एक जैसा इलाज दिलाना बहुत बड़ी चुनौती है। इसके बावजूद सरकार हर हाल में इस चुनौती से निपटने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


ये बातें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के नवें दीक्षांत समारोह में कही। उन्होंने कहा कि गरीबों व अमीरों को एक जैसा इलाज दिलाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन


इसके लिए सरकारी अस्पतालों में गरीब मरीजों को मुफ्त दवाइयां दी जा रही है ताकि गंभीर बीमारी से पीड़ित किसी गरीब- गुरवे की जान न जाए। सरकार ने इसके लिए अलग से बजट की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र सरकार की प्राथमिकता में है। पिछले दो सालों में मेडिकल कॉलेजों में 500 सीटें बढ़ाई हैं लेकिन यहां इन कॉलेजों में अच्छी फैकल्टी एक समस्या है।

दरअसल निजी मेडिकल कॉलेजों में अच्छा पैसा और सुविधाएं होने की वजह से यह परेशानी आ रही है। सैफई व जालौन के मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी लाने में काफी मुश्किलें हुई हैं।

उन्होंने डिग्री लेने वाले डॉक्टरों से कहा कि वे दिल्ली-मुंबई के बजाय प्रदेश में ही काम करने को प्राथमिकता दें।

समारोही की अध्यक्षता कर रहे राज्यपाल व कुलाधिपति बीएल जोशी ने कहा कि युवा डॉक्टर मानवता के प्रति संवेदनशील होकर अपनी शिक्षा का उपयोग समाज की सेवा के लिए करें।

वे गरीब व कमजोर वर्ग का सहारा बनें। उन्हें महंगी दवाएं व जांच से दूर रखें और दवाओं के साइड इफेक्ट के बारे में जरूर बताएं।

वहीं स्वास्थ्य व चिकित्सा मंत्री अहमद हसन ने कहा कि मरीज क्या चाहते हैं, अगर डॉक्टर इसका अनुभव कर लें तो मरीजों का आधा दर्द अपने आप चला जाता है। डॉक्टरों को मरीजों के साथ दोस्ताना व्यवहार करना चाहिए।

गर्ल्स को मिले अधिक मेडल
मेडल की दौड़ में लड़कियों के बाजी मारने पर राज्यपाल बीएल जोशी ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने डॉ. वंदना को 17 मेडल मिलने पर उन्हें व उनके परिवार को बधाइयां दी। साथ ही बॉयज से कहा कि आप भी मेहनत कीजिए और बराबरी में आइये।


सीएम ने स्वास्थ्य मंत्री को दिलाई मंच पर जगह
दीक्षांत समारोह में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री अहमद हसन मंच के सामने अतिथियों की सीट पर सबसे आगे बैठे थे। मुख्यमंत्री जैसे ही मंच पर पहुंचे, उनकी नजर अहमद हसन पर पड़ गई।

उन्होंने केजीएमयू के शिक्षकों से स्वास्थ्य व चिकित्सा मंत्री को मंच पर बैठाने के लिए कहा। इसके बाद अहमद हसन के लिए मंच पर बैठने की व्यवस्था की गई। उन्होंने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ ही युवा डॉक्टरों को मेडल व डिग्रियां वितरित कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed