{"_id":"5770d4f04f1c1b5f1879ac3c","slug":"akhilesh-yadav-speaks-on-mukhtar-matter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिर उठा मुख्तार पर सवाल तो ये बोले सीएम अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर उठा मुख्तार पर सवाल तो ये बोले सीएम अखिलेश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 27 Jun 2016 02:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबी छलांग लगाने के लिए दो कदम पीछे जाना पड़ता है, पीछे जाकर आगे आने में ही लंबा जंप लिया जा सकता है। मंत्री बलराम यादव को बर्खास्त करके फिर मंत्री बनाने के सवाल पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ये जवाब दिया। सीएम अखिलेश लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने कई ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर जवाब दिए।
मुख्तार अंसारी की पार्टी में विलय को लेकर घरवालों के साथ हुए मतभेद के सवाल पर मुख्यमंत्री ने जवाब दिया, कई लोगों ने ये तक कहा कि सीएम को हाईलाइट करने के लिए घरवालों ने मुख्तार वाला ड्रामा किया। इस मामले में अब नुकसान हमारा हो रहा है हम करें क्या?
हालांकि सोमवार को अखिलेश के नए मंत्रियों के शपथग्रहण समारोह में शिवपाल यादव क्यों नहीं पहुंचे, इस सवाल को वह टाल गए। बातों-बातों में उन्होंने ये भी कहा कि चीफ सेक्रेटरी आलोक रंजन को सेवा विस्तार नहीं चाहिए। बता दें कि मुख्य सचिव का कार्यकाल 30 जून को पूरा हो रहा है। नए चीफ सेक्रेट्री को लेकर गहमागहमी चल रही है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ये भी माना कि अमर उजाला नंबर वन अखबार है।

सीएम से पूछा गया कि उनकी सरकार पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने कानून का यादवीकरण कर दिया है। इस पर उन्होंने कहा कि आरोप लगाना आसान है। उन्होंने कहा कि किसी के साथ भी अन्याय हुआ और हम तक सूचना पहुंची तो हमने जरूर न्याय किया।