फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav speaks on modi's lucknow visit in 1090 programme

अब अखिलेश का तीर, रामलीला में आकर नारा देकर चले गए अच्छे दिन वाले

Fri, 14 Oct 2016 05:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Oct 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav speaks on modi's lucknow visit in 1090 programme
अखिलेश यादव

यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर कहा उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, जो सबके विकास की बात करते थे वो रामलीला में आकर क्या नारा देकर चले गए? सोचो अगर ऐसे ही रास्ते पर चलोगे तो क्या होगा? दुनिया कहां जा रही है... इसल‌िए हमें सोचना पड़ेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा दिल्ली वाली सरकार बता दे अगर कोई बड़ा काम किया हो तो। जिन्हें 70 से ज्यादा लोकसभा सांसद मिल गए हों उन्होंने क्या दिया। 

अखिलेश ने कहा, उन्होंने कुछ पुराने काम जरूर फिर से शुरू कर दिए जो दूसरी सरकार ने शुरू किए थे। लेकिन प्रदेश को क्या मिला। वो तो अच्छे दिन लाने वाले थे वो अच्छे दिन कहां गए।
विज्ञापन


इस शानदार मौके पर आईजी नवनीत सिकेरा को बधाई क्योंकि वही सुझाव लेकर आए थे। उन्होंने जो शुरुआत की थी उसमें वह सफल रहे हैं। हेल्पलाइन नहीं बल्क‌ि वुमन पावर लाइन होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें क‌ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार दशहरा लखनऊ में मनाया था। उनके आने से पहले अखिलेश ने कहा था कि पीएम लखनऊ आ रहे हैं यूपी को जरूर कुछ बड़ा देकर जाएंगे। मोदी लखनऊ आए उन्होंने जय श्रीराम से भाषण शुरू किया और जय श्रीराम के नारे से ही खत्म। 

सीएम अखिलेश ने ये बातें वुमन पावरलाइन के कार्यक्रम के दौरान ये बातें कहीं। कार्यक्रम में उन्होंने वुमन पावरलाइन के आईजी नवनीत सिकेरा की तारीफ की औ उन्हें बधाई भी दी।

पत्थरों वाली जगह का हुआ सही इस्तेमाल

akhilesh yadav speaks on modi's lucknow visit in 1090 programme
आईजी नवनीत सेकेरा के साथ पावर एंजल्स - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा क‌ि 1090 दूसरे प्रदेशों में भी उदाहरण बनी है। उन्होंने कहा क‌ि 1090 की वजह से नवनीत सिकेरा को कुछ नुकसान भी हुआ। उनकी पोस्ट‌िंग 1090 में ही रही। वह जाना भी चाहते थे पर अच्छा अधिकारी यहां बना रहे तो क्या दिक्कत है। 

सीएम ने कहा क‌ि पत्थरों की जगह खाली पड़ी थी उसका सही इस्तेमाल हो गया। अब ये चौराहा 1090 के नाम से जाना जाता है।

उन्होंने ये भी कहा क‌ि डीजीपी से कहूंगा कि इंतजाम ठीक हों तो वहां से आइसक्रीम के ठेलों को न हटवाएं। रिवरफ्रंट बनने के बाद सबसे अच्छी जगह 1090 दिखाई देगी।

मायावती का नाम न लेते हुए अखिलेश ने कहा क‌ि उन्होंने बेटियों के लिए नहीं सोचा जबक‌ि वो खुद बेटी हैं। उन्होंने कहा मैं दो बेटियों और एक पत्नी के बीच रहता हूं और खुद समझ सकता हूं कि उन्हें कोई तकलीफ होगी तो कहां जाएंगी। 

अखिलेश ने कहा क‌ि डायल 100 हेल्पलाइन में भी हमने महिलाओं को रखा है क्योंकि पुरुष तो चिड़चिड़ाकर बात कर सकते हैं लेकिन महिलाएं और बेटियां हैं तो ठीक से बात करेंगी।

सीएम ने कहा जब चुनाव आएगा तब जरूरी नहीं क‌ि काम और विकास की बात की जाए इसलिए कहूंगा क‌ि उन दलों को मौका मिले जिन्होंने प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया। जितना काम सपा ने किया है उतना दूसरी सरकारें नहीं कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed