फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav speaks on janeshwar mishra death anniversary

हमारे पार्क में विरोधी भी लेने आते हैं Oxygen: अखिलेश यादव

Fri, 22 Jan 2016 01:27 PM IST
Updated Fri, 22 Jan 2016 01:27 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav speaks on janeshwar mishra death anniversary

यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि कार्यक्रम में उन्हे श्रद्घांजलि दी। छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के मौके पर लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में खास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र हम समाजवादियों के आदर्श हैं। उन्होंने हमेशा किसानों और गरीबों को हित में काम किया। अब समाजवादी पार्टी भी उन्ही के रास्ते पर चल रही है।
विज्ञापन


समाजवादी सरकार खासतौर से गरीबों और किसानों के दुख दर्द दूर करने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों ने हमेशा गरीबों, किसानों को आगे बढ़ाया है। उनकी सरकार ने किसानों को मुफ्त सिंचाई सुविधा देने समेत जनता के हित में तमाम फैसले लिए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


'हमारे बनवाए पार्क में विरोधी भी आते हैं'

akhilesh yadav speaks on janeshwar mishra death anniversary

मुख्यमंत्री शुक्रवार को जनेश्वर मिश्र पार्क में वरिष्ठ समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की पुण्य तिथि पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, जनेश्वर मिश्र ने जीवन भर समाजवाद के लिए संघर्ष किया। वह मुझसे विशेष लगाव रखते थे। उन्होंने मेरा नामांकन कराया था। उनकी याद में समाजवादी सरकार ने जनेश्वर मिश्र पार्क बनाया है। आबादी के बीच देश में इतना बड़ा पार्क कोई नहीं है।

उन्होंने चुटकी ली कि सपा सरकारों में बने पार्कों में ऑक्सीजन लेने के लिए विरोधी भी आते हैं। अखिलेश यादव ने कहा, प्रदेश में समाजवादी सरकार नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के मार्गदर्शन में काम कर रही है।

प्रदेश भर में सड़कें बन रही हैं, दवाई, पढ़ाई और सिंचाई मुफ्त की गई है। बुंदेलखंड में सूखा राहत देने केलिए लगातार काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed