कैंसर अस्पताल के लोकार्पण पर अखिलेश बोले, लगता है भाजपा सरकार सपा के काम का फीता काटने के लिए बनी है
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में सुपर स्पेशिलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल के लोकार्पण के मौके पर ट्वीट कर कहा कि लगता है भाजपा सरकार सपा के काम का फीता काटने के लिए ही बनी है।
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ स्थित कैंसर अस्पताल का लोकार्पण कर दिया। अखिलेश यादव ने ट्वटिर पर अस्पताल के साथ अपनी तस्वीर भी डाली है।
उन्होंने ट्वीट किया कि सपा के लखनऊ में बनाए गए सुपर स्पेशिलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल के लोकार्पण पर जनता को बधाई। उत्तर प्रदेश की जनता के लिए किए गये सपा के जनहितकारी कामों में ये भी एक मील का पत्थर है।
लगता है उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार सपा के काम का फीता काटने के लिए ही बनी है।
सपा के लखनऊ में बनाए ‘सुपर स्पेशिलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल’ के लोकार्पण पर जनता को बधाई। उप्र की जनता के लिए किए गये सपा के जनहितकारी कामों में ये भी एक मील का पत्थर है.
लगता है उप्र की भाजपा सरकार सपा के काम का फीता काटने के लिए ही बनी है. #सपा_का_काम_जनता_के_नाम pic.twitter.com/smvBh8FLNR— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 19, 2020