{"_id":"6231db8143177f45f748f579","slug":"akhilesh-yadav-speaks-on-film-the-kashmir-files","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: अखिलेश यादव बोले- लखीमपुर फाइल्स पर भी फिल्म बननी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: अखिलेश यादव बोले- लखीमपुर फाइल्स पर भी फिल्म बननी चाहिए
Wed, 16 Mar 2022 06:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 16 Mar 2022 06:13 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के जीवन की तरह लखीमपुर खीरी में किसानों पर गाड़ी चढ़ाए जाने की घटना पर भी फिल्म बननी चाहिए।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा के बड़े भाई पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह वर्मा की श्रद्घांजलि और शोकसभा में बुधवार को पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। चुनाव में सपा की बढ़ी सीटों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर कश्मीर फाइल्स पर फिल्म पर बन रही है तो कम से कम लखीमपुर फाइल्स पर भी एक फिल्म बननी चाहिए।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि यह पड़ोसी जिला जहां पर जीप से किसानों को कुचल दिया गया था। समय आए और लखीमपुर फाइल्स पर भी फिल्म बने। महमूदाबाद से सपा के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा के बड़े भाई महेंद्र सिंह का बीमारी की वजह से 11 मार्च को निधन हो गया था। बुधवार को पूर्व विधायक के पैतृक गांव पोखरा कलां में श्रद्घांजलि और शोकसभा का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को उनके पैतृक गांव पहुंचे। अखिलेश यादव ने स्व. महेंद्र सिंह वर्मा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे बहुत ही मिलन सार नेता थे। वह हमारे बीच बहुत लंबे समय तक साथ रहे। वह एक दूसरे के दुःख दर्दों में शामिल होते थे। उनसे केवल आस-पास के ही लोग नहीं जिले का कोई भी व्यक्ति अगर मिल लेता था तो उसे अपना बना लेते थे।
विज्ञापन
उन्होंने लगातार जनता के लिए लंबा संघर्ष किया। वह राजनीतिक लड़ाई में भी वह सबसे आगे थे लेकिन ईश्वर की मर्जी के आगे किसकी चली है, जो आया है उसे जाना ही पड़ता है। वह लंबे समय से बीमार थे। परिवार ने उनका देश के सबसे अच्छे अस्पताल में इलाज करवाया। इसके बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव यहां पर मीडिया से भी मुखातिब हुए। बातचीत में कहा कि समाजवादी पार्टी की नैतिक जीत हुई है। जनता का समर्थन मिला है, जिससे समाजवादी पार्टी की सीटें बढ़ी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश में महंगाई बढ़ी है जिसका जवाब भाजपा को खोजना होगा। बेरोजगारी बढ़ी है जिससे तमाम नौजवानों ने आत्महत्या भी की है। बहुत जल्द भविष्य में संगठन व सदन में जो कार्रवाई होगी। उसमें नरेंद्र सिंह वर्मा की भूमिका जरूर दिखाई देगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर कश्मीर फाइल्स पर फिल्म बन रही है तो लखीमपुर फाइल्स पर भी भविष्य में फिल्म बननी चाहिए।