{"_id":"5bf7fc44bdec2241621081d9","slug":"akhilesh-yadav-speaks-on-dharmsabha-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में बने माहौल का संज्ञान ले सुप्रीम कोर्ट, जरूरी हो तो सेना भेजी जाए: अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में बने माहौल का संज्ञान ले सुप्रीम कोर्ट, जरूरी हो तो सेना भेजी जाए: अखिलेश यादव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 23 Nov 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 25 नवंबर को अयोध्या में होने वाली धर्मसभा को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा को न तो सुप्रीम कोर्ट पर विश्वास है और न ही संविधान पर। ये लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश और अयोध्या में जिस तरह का माहौल है उस पर सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए और अगर जरूरी हो तो सेना भेजी जाए।
अयोध्या में रविवार को धर्मसभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्तों के आने की संभावना है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए संघ ने पूरा जोर लगा दिया है।
विज्ञापन
वहीं, विहिप ने अखिलेश यादव व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर राम मंदिर मुद्दे को लेकर निशाना साधा। बृहस्पतिवार को प्रांत संगठन मंत्री भोलेन्द की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि जनेऊ पहनकर व मानसरोवर की यात्रा से हिंदू बनकर और रामनामी दुपट्टा ओढ़कर मंदिर का विरोध करने वालों को यह धर्मसभा अंतिम संदेश है। मंदिर निर्माण का विरोध छोड़ दें तो ही अच्छा है।
विज्ञापन