फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav speaks in newspaper confederation programme

मैंने जो तलवार निकाली वह औरंगजेब की नहीं, टीपू की थी: मुख्यमंत्री अखिलेश

Sat, 24 Sep 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 24 Sep 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav speaks in newspaper confederation programme
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद को ‘औरंगजेब’ बताने पर मीडिया से खासे खफा हैं। एक अंग्रेजी अखबार द्वारा ‘औरंगजेब’ का खिताब दिए जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि कभी-कभी उत्साह में पत्रकार सीमाएं लांघ जाते हैं।

विज्ञापन


कहा-‘आप लोग भले ही हमारी तुलना औरंगजेब से करें, पर जो तलवार मैंने निकाली थी, वह औरंगजेब की नहीं बल्कि टीपू की थी।’ मुख्यमंत्री ने मीडिया को नसीहत देते हुए कहा कि आजकल सोशल मीडिया का जमाना है। ट्विटर पर उनके भी लाखों फॉलोअर हैं, अगर उन्होंने कोई बात कह दी तो वह भी लाखों लोगों तक पहुंच जाएगी। मीडिया को अपनी मर्यादा में रहते हुए सोच समझकर बोलना व लिखना चाहिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को यहां खबरनवीसों के एक कार्यक्रम में औरंगजेब से तुलना करने पर उनकी नाराजगी झलक आई। उन्होंने कहा कि किसी की भी इमेज बनाने में पत्रकारों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रहती है। इसलिए किसी के बारे में लिखते समय इसका विशेष ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल में सरकार और सपा में हुई कलह का उल्लेख करते हुए अखिलेश ने कहा कि एक अंग्रेजी अखबार ने तो मुझे औरंगजेब ही बना दिया, जबकि मैंने ऐसी कोई तलवार निकाली ही नहीं। जो तलवार निकाली थी, वह औरंगजेब की नहीं बल्कि टीपू की थी।

'आज के दौर में सोशल मीडिया एक बड़ी चुनौती'

akhilesh yadav speaks in newspaper confederation programme

उन्होंने कहा कि आजकल सोशल मीडिया एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आया है। कोई भी बात कुछ ही देर में लाखों लोगों तक पहुंच जाती है।

ट्विटर पर हमारे भी लाखों फॉलोवर हैं और हम भी चाहें तो कोई बात क्षणभर में लाखों लोगों तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के लिए समाजवादी सरकार ने बहुत काम किए हैं।

सरकार पत्रकारों की आवासीय व चिकित्सा संबंधी समस्याओं का निस्तारण करने का भी प्रयास कर रही है। अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए अखिलेश ने कहा कि मीडिया का साथ मिला तो अगली बार सत्ता में आने पर वह प्रदेश का और भी विकास करेंगे। उन्होंने 2017 के चुनाव के लिए माडिया से सहयोग की अपील की।

पत्थर वाली से ज्यादा डेमोक्रेटिक व लिबरल सपा सरकार

akhilesh yadav speaks in newspaper confederation programme

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार की मुखिया ने मुझे बुआ कहने से मना किया है इसलिए मैं अब उन्हें पत्थर वाली सरकार कहता हूं।

उन्होंने कहा पत्थर वाली सरकार की तुलना में मेरी सरकार अधिक डेमोक्रेटिक और लिबरल है। अखिलेश ने दावा किया कि उनकी सरकार विकास कार्यों के अलावा जनता की समस्याओं के प्रति अधिक संवेदनशीलता से काम कर रही है।

उन्होंने मीडिया से कहा कि समाजवादी सरकार के प्रयासों को जनता के सामने भी उसी तरह पेश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed