{"_id":"670a6afc2a63e51d79090c6a","slug":"akhilesh-yadav-speaks-about-weakening-of-indian-rupees-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रुपये के कमजोर होने पर अखिलेश यादव बोले - देश की मुद्रा का पतन, अर्थव्यवस्था के पतन का प्रतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रुपये के कमजोर होने पर अखिलेश यादव बोले - देश की मुद्रा का पतन, अर्थव्यवस्था के पतन का प्रतीक
Sat, 12 Oct 2024 05:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:56 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियां विनाशकारी हैं। संविधान से बनी हर चीज को यह उलटना चाहते हैं। यह वह लोग है जो नफरत की राजनीति करते हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने पर कहा कि किसी देश की मुद्रा का पतन, अर्थव्यवस्था के पतन का प्रतीक होता है। भाजपा सरकार अर्थव्यवस्था की बदहाली के झूठे आंकड़ों की कितनी भी मोटी परत बिछा दें लेकिन दुनिया के सामने सच खुल ही जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब सरकार यह कह रही है कि 5 ट्रिलियन डालर की इकोनामी है, अगर हमारी अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है तो आखिरकार हंगर इन्डेक्स पर हम कहां खड़े हैं। 105वां स्थान पर उन्होंने कहा रेलवे में सुधार की बड़ी-बड़ी बातें की गई थीं।
विज्ञापन
समाजवादी व्यवस्था से ही मिटेगी गरीबी
अखिलेश यादव ने शनिवार को डॉ. राममनोहर लोहिया की 57वीं पुण्यतिथि पर उनको नमन करते हुए कहा है कि हम उनके सपनों का समाजवादी भारत बनाने का सपना पूरा करने का संकल्प लेते है। डॉ. राममनोहर लोहिया ने देश में हर तरह से भेदभाव के खात्मे और जाति तोड़ने का आह्वान किया था। हर स्तर पर हो रहे भेदभाव का विरोध किया था। समाजवादी व्यवस्था से ही गरीबी मिटेगी। पढ़ाई में भेदभाव मिटेगा। डॉ. राममनोहर लोहिया की दाम बांधो नीति से ही महंगाई, गरीबी दूर होगी। लोहिया ने सप्तक्रांति के माध्यम से समाज में खुशहाली का रास्ता दिखाया था।
विज्ञापन
अखिलेश यादव शनिवार को यहां गोमती नगर स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया पार्क में पहुंचकर समाजवादी चिंतक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात् एकत्र हजारों कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनसमुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि पर राजधानी लखनऊ में मुख्य कार्यक्रम लोहिया पार्क में हुआ। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, गोमती नगर में विधायक रविदास मेहरोत्रा ने डॉ. लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। प्रदेश के विभिन्न जिलों और अन्य प्रदेशों में भी समाजवादी पार्टी के कार्यालयों में डॉ. राममनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि दी गई।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियां विनाशकारी हैं। संविधान से बनी हर चीज को यह उलटना चाहते हैं। यह वह लोग है जो नफरत की राजनीति करते हैं। वे भेदभाव करते हैं। यह वे लोग हैं जो धर्म जातियों को लड़ाकर राजनीति करना चाहते हैं।