{"_id":"5d217c548ebc3e6cce1278eb","slug":"akhilesh-yadav-speaks-about-plantation-programme-of-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के पौधारोपण अभियान पर अखिलेश यादव बोले- बहकाने वाली योजनाओं के बजाय ठोस नीति पर काम होना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के पौधारोपण अभियान पर अखिलेश यादव बोले- बहकाने वाली योजनाओं के बजाय ठोस नीति पर काम होना चाहिए
Sun, 07 Jul 2019 10:30 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सत्ता में आते ही भाजपा सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया था। इसमें कई नामी लोग झाड़ू लगाते दिखे। कुछ तो अभियान के एंबेस्डर भी बन गए, लेकिन कुछ ही दिनों में यह अभियान फुस्स हो गया। कोई नगर स्मार्ट नहीं बन पाया।
विज्ञापन
शौचालय भी बेकार हो गए। अब प्रधानमंत्री ने वाराणसी में पौधरोपण करते हुए प्रदूषण से मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण तथा ‘हर घर नल और हर नल जल’ अभियान का एलान किया है।
विज्ञापन
उन्होंने आशंका जताई कि कहीं इन अभियानों का भी हश्र स्वच्छ भारत अभियान जैसा न हो। कहा, भाजपा जनसेवा की नहीं सत्ताभोग की राजनीति कर रही हैं। जनता को बहकाने वाली योजनाएं बनाने में इस पार्टी का कोई जवाब नहीं। प्रदेश में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन
नालों और सीवर की गंदगी बहती रहती है। गंगा, गोमती, यमुना सभी प्रदूषित हैं। देश और प्रदेश में वन क्षेत्र लगातार घटता जा रहा है। पौधरोपण सिर्फ वार्षिक उत्सव बनकर रह गया है। चंद जगहों पर पौधारोपण का सचित्र प्रचार हो जाना पर्यावरण संरक्षण नहीं है। भाजपा को बहकाने वाली योजनाओं के बजाय ठोस नीति पर काम करना चाहिए।