{"_id":"58f39a554f1c1b1a744709c8","slug":"akhilesh-yadav-should-introspect-on-his-defeat-says-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सरकार की कमी न निकालें, अपनी हार पर चिंतन करें अखिलेश'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सरकार की कमी न निकालें, अपनी हार पर चिंतन करें अखिलेश'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 17 Apr 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
भाजपा ने सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भाजपा सरकार की कमियां निकालने की जगह अपनी पार्टी की हार का वास्तविक चिंतन करने की नसीहत दी है।
विज्ञापन
रविवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि पार्टी की सरकार बने हुए अभी बमुश्किल एक महीना हुआ है और अखिलेश इतनी जल्दी धैर्य खो रहे हैं।
विज्ञापन
सपा सूबे में ध्वस्त कानून व्यवस्था की विरासत छोड़ गई है और अब वह इस पर सवाल उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि शायद अखिलेश भूल गए हैं कि इसी ईवीएम से उन्होंने वर्ष-2012 का विधानसभा चुनाव जीता था।
इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि के बाद भी ईवीएम पर सवाल उठाना उन्हें शोभा नहीं देता।