फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav should be the PM candidate, he is fully qualified

I.N.D.I.A की मुंबई बैठक से पहले सपा नेत्री बोलीं: अखिलेश यादव हों पीएम पद के उम्मीदवार, वो पूरी तरह से योग्य

Wed, 30 Aug 2023 08:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 30 Aug 2023 08:46 PM IST
सार

मुंबई में होने वाली इंडिया की बैठक के पहले सपा नेता जूही सिंह ने कहा है कि अखिलेश यादव को पीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया जाए। यह इंडिया गठबंधन के लिए अच्छा होगा। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav should be the PM candidate, he is fully qualified
विपक्षी पार्टियों के नेताओं के साथ अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जाए। उनमें इस पद के लिए योग्यता है और यह I.N.D.I.A  गठबंधन के लिए अच्छा होगा। I.N.D.I.A की बृहस्पतिवार से मुंबई में हो रही बैठक से पहले जूही सिंह के इस बयान को अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जूही सिंह को यूपी में महिला सभा की जिम्मेदारी के साथ-साथ क्षत्रिय समाज से जोड़ने की जिम्मेदारी भी दी है। जूही सिंह ने कहा कि I.N.D.I.A  मजबूत गठबंधन है और हर निर्णय सहमति से लिया जाएगा। हर दल का सदस्य अपने नेतृत्व को शीर्ष पर देखना चाहता है। साथ ही यह भी कहा कि हम चुनाव जनता के मुद्दों पर और संविधान बचाने के लिए लड़ रहे हैं, पद के लिए नहीं।
विज्ञापन


I.N.D.I.A  की बैठक में शामिल होंगे अखिलेश, जयंत और कृष्णा पटेल

विपक्षी समावेशी गठबंधन I.N.D.I.A की मुंबई में 31 अगस्त से होने वाली बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, उपाध्यक्ष किरणमय नंदा और प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव शामिल होंगे। इसके साथ ही सहयोगी दलों में रालोद प्रमुख जयंत चौधरी व अपना दल कमेरावादी की अध्यक्ष कृष्णा पटेल और महासचिव पंकज सिंह निरंजन भी बैठकों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


I.N.D.I.A के सूत्रों के मुताबिक, ये सभी नेता गुरुवार को मुंबई पहुंचेंगे। शाम को वहां I.N.D.I.A के घटक दलों के नेताओं के बीच औपचारिक मुलाकात के बाद एजेंडा के बिंदुओं पर वार्ता होगी। एक सितंबर को महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे, जिसकी सूचना संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से सार्वजनिक की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed