{"_id":"61e7ce3c28468c0b497341cd","slug":"akhilesh-yadav-says-we-will-give-18-thousand-rupees-per-month-to-bpl-families","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: अखिलेश यादव का बड़ा एलान, सरकार बनी तो हर बीपीएल परिवार को हर साल 18 हजार रुपये देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: अखिलेश यादव का बड़ा एलान, सरकार बनी तो हर बीपीएल परिवार को हर साल 18 हजार रुपये देंगे
Wed, 19 Jan 2022 02:25 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 19 Jan 2022 02:25 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलान किया कि प्रदेश में सपा सरकार बनने पर हर गरीब परिवार को 18 हजार रुपये की सहायता देंगे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को बड़ा एलान करते हुए कहा कि अगर यूपी में सपा सरकार बनी तो प्रदेश के हर गरीब परिवार को 18 हजार रुपये की मदद हर वर्ष दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने समाजवादी महिला पेंशन को फिर से शुरू करने का वादा किया। कहा कि पहले समाजवादी पेंशन छह हजार रुपये देते थे। अब इसका विस्तार करेंगे। उन्होंने कहा कि सपा महिलाओं के लिए कई योजनाएं लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि सपा हमेशा सभी को साथ लेकर चलती है। हमने ललितपुर में जनजातियों का विकास किया। लखनऊ में पीजीआई के पास सपेरे रहते थे। उनके परिवारों को लोहिया आवास और पेंशन दिया गया। कन्नौज में भी सपेरे परिवार को मदद दी। सरकार बनी तो एक्सप्रेस वे के पास स्नेक चार्मर्स विलेज बनेगा। इसी तरह अन्य जातियों का भी विकास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर्णा यादव के भाजपा में जाने पर बोले- नेताजी ने बहुत कोशिश की समझाने की
अखिलेश यादव ने अपर्णा यादव के भाजपा में जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। कहा कि इससे समाजवादी विचारधारा को विस्तार मिल रहा है। उम्मीद है कि भाजपा में हमारी विचारधार के विस्तार से संविधान और लोकतंत्र को बचाने का काम होगा। उन्हें (अपर्णा यादव) नेताजी ने बहुत समझाने की कोशिश की।
जनता चाहेगी तभी लड़ेंगे चुनाव
अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि आजमगढ़ की जनता से अनुमति लेकर ही चुनाव लड़ूंगा क्योंकि वहां से सांसद हूं। किस सीट से चुनाव लड़ूंगा यह अभी तय नहीं है। टिकट वितरण के सवाल पर कहा कि टिकट वहां की जनता की रिपोर्ट और समीकरण के हिसाब से दिया जा रहा है जिन लोगों को जोड़ा है वे जनाधार वाले नेता हैं।
सपा में शामिल हुए ये लोग
इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के वकील जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सपा में शामिल हो गए। इसके अलावा, ऊदा देवी सामाजिक मंच के तमाम लोग सपा में शामिल हो गए। भाजपा से राम हृदय राम व राकेश पासी ने भी सपा की सदस्यता ले ली।