फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says we are doing big prepration for 2024 ganeral election.

UP News: अखिलेश यादव बोले- 2024 के लिए बड़ी तैयारी है, भाजपा 14 में आई थी 24 में चली जाएगी

Mon, 11 Dec 2023 04:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Dec 2023 04:49 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो सवाल 2014 में थे वही 2024 में भी हैं। भाजपा 14 में यूपी से आई थी यूपी से ही चली जाएगी।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says we are doing big prepration for 2024 ganeral election.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बड़ी तैयारी कर रहे हैं। भाजपा 14 में यूपी से आई थी और 24 में चली जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज भी जनता के सवाल वैसे के वैसे ही हैं। भाजपा को बताना चाहिए कि क्या किसानों की आय दोगुनी हो गई?

ये भी पढ़ें - परिवारवादियों की राह पर मायावती : सपा, सुभासपा, अपना दल, निषाद पार्टी की तरह परिवार के बाहर नहीं सोच पाई बसपा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी का मौसम: प्रदेश में तेजी से लुढ़का पारा, बरेली की रात रही सबसे ठंडी, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार का कहना है कि 40 लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए हैं। अब उनकी स्थिति क्या है? कितना निवेश हुआ है? उन्होंने कहा कि हमने सुना है कि जिन लोगों ने एमओयू साइन किया था उन्हें अधिकारी ढूंढ रहे हैं। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में उन्हें एसटीएफ तलाश करेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग कहते थे कि बुंदेलखंड में इंडस्ट्रियल हब बनेगा। यहां पर टैंक बनेगा, मिसाइल बनेगी.. लेकिन यहां तो सुतली बम तक नहीं बना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed