{"_id":"64659db2f003082a3a09a523","slug":"akhilesh-yadav-says-to-sp-activists-prepare-for-loksabha-election-2024-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं, कार्यकर्ताओं से बोले अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं, कार्यकर्ताओं से बोले अखिलेश यादव
Thu, 18 May 2023 09:08 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 18 May 2023 09:08 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाने के लिए कहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने का आह्वान करते हुए कहा कि निकाय चुनावों में भाजपा ने सत्ता का भारी दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कलंकित किया है। निर्वाचन आयोग की भूमिका सवालों के घेरे में रही है। प्रशासन ने भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम किया है। जनता इस सच से वाकिफ हैं और वह इसका करारा जवाब 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में देगी।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में आए विधायकों एवं अन्य नेताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने निकाय चुनाव में जीते पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। पार्टी के लिए लगातार संघर्ष करने वाले नेताओं का हौसला आफजाई किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव ने दिए संकेत- सांसदों के लिए आसान नहीं है लोकसभा चुनाव की राह
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एमएलसी चुनाव में अति पिछड़े एवं दलित पर समाजवादी पार्टी लगाएगी दांव
उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाना है। बूथ स्तर तक पार्टी का मजबूत संगठन बनाकर जनता के दुख दर्द में शरीक होते रहना है। सपा भाजपा की कुनीतियों से बराबर लड़ती रहेगी। निकाय चुनाव में भाजपा के लगभग 25 फीसदी सांसदों के क्षेत्र में जनता ने भाजपा प्रत्याशियों को हरा दिया है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा की सत्ता पलट देगी। जनता समझ चुकी है कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।