{"_id":"667da831b80335ad6a050a7f","slug":"akhilesh-yadav-says-there-is-no-law-ad-order-in-bjp-rule-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव बोले- पुलिस का आधुनिकीकरण बस दिखावा, भाजपा शासन में कानून का राज खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव बोले- पुलिस का आधुनिकीकरण बस दिखावा, भाजपा शासन में कानून का राज खत्म
Fri, 28 Jun 2024 12:11 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 28 Jun 2024 12:11 AM IST
सार
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी बेलगाम हैं। भाजपा कार्यकर्ता और नेता अराजकता पर उतारू हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में सात साल के भाजपा शासन में कानून राज जैसा कुछ भी नहीं रह गया है। मुख्यमंत्री पुलिस बल को आधुनिक बनाने का दावा भले पेश करें, लेकिन हकीकत में यह दिखावे से अधिक कुछ नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार के समय अत्याधुनिक पुलिस रिस्पांस सिस्टम को बदले की भावना से ध्वस्त कर दिया, उससे पुलिस बल को तकनीकी रूप से स्मार्ट, दक्ष एवं सक्षम बनाने की क्या उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी बेलगाम हैं। भाजपा कार्यकर्ता और नेता अराजकता पर उतारू हैं। पिछले दिनों बरेली में दो पक्षों के बीच खुलेआम गोलियां चलीं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा जनता से बदला लेने पर उतारू है।
विज्ञापन