{"_id":"5cf4c15dbdec22073d79ae2a","slug":"akhilesh-yadav-says-there-is-no-examination-which-is-free-from-controversy-in-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार में कोई भी परीक्षा विवादों से मुक्त नहीं, नौजवानों को मिल रही सजा: अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार में कोई भी परीक्षा विवादों से मुक्त नहीं, नौजवानों को मिल रही सजा: अखिलेश यादव
Mon, 03 Jun 2019 04:45 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 03 Jun 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर अपराध, अपराधियों, भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों को काबू न कर पाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अपराधी बेखौफ हैं, राज्य में अपराधों व घोटालों की बाढ़ आ गई है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि योगी सरकार में कोई परीक्षा विवादों से मुक्त नहीं रही। नौजवान रोजगार के लिए धक्के खा रहे हैं। शराब तस्करों और नकली शराब बेचने वालों को पूरी छूट मिली है। बेगुनाहों की जान जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद से ही प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं की हत्याओं का सिलसिला शुरू हो गया है। गाजीपुर में विजय यादव और गौतमबुद्धनगर में रामटेक कटारिया की हत्या हो गई। ग्रेटर नोएडा में बृजपाल राठी को गोली मार दी गई। बंथरा के नारायणपुर गांव में तड़के सुबह तीन घरों में डकैती पड़ी।
Trending Videos
अपनी गलतियों की सजा नौजवानों को दे रही है सरकार
उन्होंने कहा कि लोकसेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं के मनमाने स्थगन से नौजवान आक्रोशित हैं। सरकार अपनी गलतियों की सजा नौजवानों को दे रही है। प्रयागराज में सुभाष चौक पर आयोग की धांधलियों के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करते हुए नौजवानों ने बूट पालिश कर सरकार का विरोध करना चाहा तो प्रशासन ने लाठियां बरसा दीं।