फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says that intention of BJP towards farmers is not clear

सियासत: अखिलेश यादव का करारा प्रहार, कहा-भाजपा की नीयत किसानों के प्रति साफ नहीं

Tue, 30 Nov 2021 12:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 30 Nov 2021 12:00 AM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि भाजपा चंद पूंजीपति घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों के हितों से खिलवाड़ कर रही है। इसका जवाब जनता 2022 में देगी। क्रय केंद्रों में किसानों के धान की खरीद में तमाम अड़ंगे लगाए जाते हैं। बिचौलियों और नौकरशाही के साथ नेताओं की साठगांठ के चलते किसान को एमएसपी नहीं मिलता। इसलिए वह औने पौने दाम पर फसल बेच रहे हैं। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says that intention of BJP towards farmers is not clear
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों के प्रति भाजपा की नीयत साफ  नहीं है। किसान सालभर से आंदोलन कर रहे हैं। उनकी एकता व दृढ़ता से परेशान और विधानसभा चुनाव के डर से भाजपा सरकार ने तीनों काले कानून तो वापस ले लिए, पर उनकी बुनियादी मांगों पर बात करने से कतरा रही है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा चंद पूंजीपति घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों के हितों से खिलवाड़ कर रही है। इसका जवाब जनता 2022 में देगी। क्रय केंद्रों में किसानों के धान की खरीद में तमाम अड़ंगे लगाए जाते हैं। बिचौलियों और नौकरशाही के साथ नेताओं की साठगांठ के चलते किसान को एमएसपी नहीं मिलता। 
विज्ञापन


इसलिए वह औने पौने दाम पर फसल बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा ने हमेशा किसानों का ध्यान रखा। समाजवादी सरकार बनते ही किसान आंदोलन के शहीदों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की ‘किसान शहादत सम्मान निधि’ दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
टीईटी रद्द होने के विरोध में सपा युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड और छात्र सभा के जिला एवं महानगर इकाई के पदाधिकारियों ने प्रत्येक जिले में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे। इसमें कहा गया कि अभ्यर्थियों के आवागमन में हुई आर्थिक क्षति की प्रतिपूर्ति के रूप में हर परीक्षार्थी को पांच-पांच हजार रुपये की सहायता दी जाए। 

रमाशंकर कौशिक की पुण्यतिथि मनाई

सपा संस्थापक सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रमाशंकर कौशिक की पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिलेश ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया के संपर्क में आकर रमाशंकर ने समाजवादी युवक संघ की स्थापना में सहयोगी भूमिका निभाई थी। 1977 में हसनपुर विधानसभा से निर्वाचित होकर श्रम मंत्री बने। इस मौके पर  सुवचन राम, अरविंद कुमार सिंह, रामबृक्ष सिंह यादव, राम सागर, मधुकर त्रिवेदी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed