{"_id":"5dfceda78ebc3e88030608a3","slug":"akhilesh-yadav-says-sp-will-strongly-oppose-nrc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश बोले- NRC का पुरजोर विरोध करेगी सपा, बहुमत के बल पर जनमत को ठुकराना चाहती है भाजपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश बोले- NRC का पुरजोर विरोध करेगी सपा, बहुमत के बल पर जनमत को ठुकराना चाहती है भाजपा
Fri, 20 Dec 2019 09:19 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 20 Dec 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा अभी भी जनता को गुमराह करने से बाज नहीं आ रही है। असली ताकत जनता की होती है। बहुमत के बल पर जनमत को नहीं ठुकराया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाएं और भाजपा की साजिशों का पर्दाफाश करें। उन्होंने एनआरसी का पुरजोर विरोध करने का एलान किया।
अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में मौजूदा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आवाज उठाने वालों का दमन करके भाजपा अपने पैरों पर ही कुल्हाड़ी मार रही है। वह निर्दोषों के साथ अन्याय कर रही है। यह लोकतंत्र की स्वस्थ स्थिति नही है।
उन्होंने कहा, भाजपा व आरएसएस का रास्ता एक है। आरएसएस की आजादी के आंदोलन में तनिक भी भूमिका नहीं थी। भाजपा अपनी संघी विचारधारा देश पर थोपने का काम कर रही है। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी लाकर भाजपा देश और समाज को बांटने की साजिश कर रही है। जिनका संविधान में विश्वास है, वे सब इनके विरोध में हैं। जनता में भारी असंतोष और आक्रोश है। सपा नागरिकता संशोधन अधिनियम एवं एनआरसी का पुरजोर विरोध करेगी।

लोकतंत्र में असहमित का संवैधानिक अधिकार
सपा अध्यक्ष ने कहा, लोकतंत्र में असहमति का संवैधानिक अधिकार है। भाजपा जानबूझकर ऐसे काम करती है ताकि बुनियादी समस्याओं से लोगों का ध्यान बंटाया जा सके। भाजपा सरकार ने पहले नोटबंदी फिर जीएसटी लगाकर अशांति पैदा की। अब फिर नया विवाद पैदा कर दिया है।
कहा, गांधी और डॉ0 लोहिया ने देश की एकता के लिए परस्पर सद्भावना और एक-दूसरे के सम्मान का रास्ता बताया था। समाजवादी पार्टी उन्हीं के बताए रास्ते पर चल रही है। समाजवादी सरकार के कार्यकाल में किसानों, गरीबो, नौजवानों और दलितों के हित की तमाम योजनाएं लागू की गई थीं।
भाजपा ने नहीं विकास, बदले की भावना से काम कर रही:
सभागार में मौजद कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा ने कोई विकास कार्य नहीं किया है। भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है। नौजवान खून केआंसू रो रहे हैं। भाजपा सरकार में रोजगार ही नहीं है। समाजवादी सरकार में मंडियों के निर्माण के जो काम शुरू हुए थे, उन्हें रोक दिया गया है।
चारलेन सड़कें समाजवादी सरकार में बनी। विश्वस्तर की सिंगल पिलर पर 6 लेन की सड़क गाजियाबाद में बनाई गई, वैसी दूसरी सड़क पूरे देश में नहीं है। उन्होंने 2022 में सत्ता परिवर्तन कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।