फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav says, samajwadi are gandhi's successors

अखिलेश बोले, गांधी के असली उत्तराधिकारी हम

Wed, 02 Oct 2013 04:59 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/लखनऊ Updated Wed, 02 Oct 2013 04:59 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav says, samajwadi are gandhi's successors

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के असली उत्तराधिकारी समाजवादी हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस का नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री ने उस पर कटाक्ष किया। कहा कि कुछ लोग गांधी के असली अनुयाई होने का दावा तो करते हैं, लेकिन गांधी की राह पर नहीं चलते।

गांधी की विरासत के दावेदार होने का दावा करने वाले ये लोग सपा सरकार के खिलाफ साजिश करते रहते हैं।

यह कथित अनुयाई और सपा से पहले रही बसपा सरकार। इन दोनों ने गांधी जी की विरासत से खिलवाड़ किया। बसपा की सरकार ने तो गांधी जी की संस्थाओं के साथ-साथ पूरे प्रदेश को भी बरबाद किया।
विज्ञापन


खादी बोर्ड का 40 करोड़ रुपया दबा लिया। जिससे कई खादी संस्थाएं बंदी की कगार पर पहुंच गई। सपा सत्ता में आई तो यह धन देकर संस्थाओं को बचाया।

मुख्यमंत्री बुधवार को लखनऊ के खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के नवीन भवन का शिलान्यास करने के बाद समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री से पहले खादी ग्रामोद्योग मंत्री व राज्यमंत्री क्रमश: कैलाश यादव और हाजी रियाज अहमद ने खादी संस्थाओं और उसके कर्मचारियों की दुर्दशा का उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाजी रियाज ने यह भी कहा कि मुसलमानों के हित में काम करने के कारण सपा सरकार के खिलाफ साजिश की जा रही है

आप जनता की सुनिए, हम आपकी सुनेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने देश की खुशहाली का रास्ता गांवों की खुशहाली में तलाशा था। पर, दुर्भाग्य से ऐसा कुछ हुआ और देश में ऐसी आर्थिक नीतियां बनीं कि विदेशों में बनी वस्तुओं ने अपना वर्चस्व बना लिया।

कहा कि सपा सरकार भी गांधी जी की तरह प्रदेश व देश के विकास की बुनियाद गांव के विकास को मानती है। इसलिए स्वदेशी व ग्रामीण क्षेत्रों की मजबूती के लिए चिंतित है। उन्होंने कहा कि गांधी से बड़ा नेता आज तक नहीं हुआ।

इसलिए खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड से जुड़े कर्मचारियों को गांवों व गांवों के लोगों के रोजगार के बारे में ज्यादा संवेदनशील होना चाहिए। रही बात कर्मचारियों की समस्याओं की तो कर्मचारी विभाग की योजनाओं का गांवों के युवकों की बेरोजगारी दूर करने के बारे में गंभीर हों।

सरकार इनकी समस्याओं को सुलझाने को गंभीर है। जो भी समस्याएं हैं, उन पर वित्त विभाग से विचार-विमर्श करके उनके समाधान का रास्ता निकाला जाएगा।

गांधी की राह पर सिर्फ हम
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी के रास्ते पर सिर्फ समाजवादी पार्टी ही चल रही है। कुछ उसी तरह की भूमिका सपा की है, जैसे जब देश में आजादी की जश्न मन रहा था तो गांधी जी एक गांव में हिंदू-मुसलमानों के बीच झगड़ा सुलझा रहे थे। कहा कि प्रदेश सरकार के खिलाफ साजिश हो रही है। कुछ लोग गांधी का नाम जोरशोर से लेते हैं।

खुद को उनका अनुयाई कहते हैं। उनकी विरासत का उत्तराधिकारी होने का दावा करते हैं  लेकिन गांधी की राह पर चलते नहीं दिखते। हिंदू-मुसलमानों के बीच सौहाद्र्र की बात हो अथवा विचारों की।

दोनों कसौटी पर समाजवादी खरे हैं। सबसे ज्यादा खादी पहनने वाले नेता अगर किसी पार्टी में हैं तो वह सपा है। कहा, ‘मैने खुद जिस दिन से खादी पहनी है, उस दिन से खादी के कपड़े ही पहनता हूं।’

बोले, वोट के लिए सरकार के खिलाफ षडयंत्र
खादी-ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज ने कहा कि मुसलमानों के लिए काम करने और सोचने की वजह से ही सपा सरकार को निशाना बनाया जा रहा है। यह साजिश है। कांग्रेस ने मुसलमानों को सिर्फ पंचर बनाने वाला ही बनाए रखना चाहती है। सपा, मुसलमानों को बेहतर जिंदगी देना चाहती है।

हाजी रियाज ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके खिलाफ साजिश हो रही है। कहा कि यह सिलसिला पुराना है। जब आदमी इतिहास पुरुष बनने की राह पर आगे बढ़ता है तो उसे अग्निपरीक्षा देना होता है।

कुछ लोग वोट के लिए सरकार के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। पर, इनसे दबने या घबड़ाने की जरूरत नहीं है। इनकी जल्द ही कलई खुल जाएगी।

मंत्रियों ने रखी मांगें
खादी व ग्रामोद्योग मंत्री कैलाश ने कर्मचारियों की समस्याएं गिनाईं। साथ ही मऊ में खादी प्लाजा का निर्माण पूरा कराने और विभाग की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री से सहयोग मांगा।

कहा, खादी भवन बनाने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण को मानचित्र पास कराने के लिए 2.47 करोड़ रुपया देना पड़ा। यह वापस हो जाए तो संस्था का भला हो जाए।

राज्यमंत्री हाजी रियाज ने मुख्यमंत्री रोजगार योजना में बेरोजगारों को दी जाने वाली १० लाख रुपये की धनराशि को अपर्याप्त बताया। उन्होंने इस बढ़ाकर 25 लाख करने का मुख्यमंत्री से आग्रह किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस पर विचार करेंगे। रही भवन के लिए धन की बात तो सरकार धन की कमी नहीं होने देगी। कार्यक्रम में खाद्य-रसद व कारागार मंत्री राजेन्द्र चौधरी व राज्यमंत्री मनोज पारस भी थे। विभाग के प्रमुख सचिव सत्यजीत ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed