{"_id":"61cac44704efdc30ce00fab8","slug":"akhilesh-yadav-says-kanpur-metro-was-samajwadi-party-s-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश यादव बोले- सपा ने रखी थी कानपुर मेट्रो की नींव, भाजपा की वजह से लोगों को देर से मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश यादव बोले- सपा ने रखी थी कानपुर मेट्रो की नींव, भाजपा की वजह से लोगों को देर से मिली
Tue, 28 Dec 2021 01:31 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:31 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कानपुर मेट्रो समाजवादी पार्टी का प्रोजेक्ट था। भाजपा की नीतियों के कारण इसमें देर हुई है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कानपुर में जिस मेट्रो का उद्घाटन हो रहा है उसकी नींव समाजवादी पार्टी ने रखी थी। भाजपा की लेटलतीफी की नीति की वजह से कानपुर के लोगों को अभी तक मेट्रो नहीं मिल पाई। उन्नाव में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी लोक भवन में बैठते हैं उसे भी सपा सरकार ने बनवाया है। जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आएगा भाजपा झूठ का पुलिंदा खोलती रहेगी। भाजपा ने किसानों और बेरोजगारों को छला है। लोगों की आमदनी आधी हुई।
विज्ञापन
बिजली के कारखानों को भाजपा सरकार शुरू नहीं कर पाई जिसकी वजह से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्नाव में गंगा में लाश बहने की बात जनता भूली नहीं है। विधानसभा चुनाव में इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। कोरोना के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जो भी निर्देश देगा उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की सरकार चुनाव प्रचार से नहीं जनता के समर्थन से बनेगी इसलिए चुनाव प्रचार पर रोक लगाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा राम मंदिर की बात करती है जबकि राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बना है। भाजपा ने हमेशा आस्था से वोट लिया है लेकिन इस बार जनता उसकी हर चालाकी का मुंहतोड़ जवाब देगी।
विज्ञापन
भाजपा ने अपने ही व्यापारी पर डालवाया छापा
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने अपने ही व्यापारी पीयूष जैन के यहां छापा मरवाया है। उसका सीडीआर चेक कराया जाए तो तमाम भाजपा नेताओं से संबंध मिलेंगे। इतनी बड़ी संख्या में मिल रही नोट यह साबित करती है कि भाजपा का नोटबंदी अभियान पूरी तरह से फेल रहा है। अहम सवाल यह है कि यह नोट आए कैसे। उन्होंने कहा कि कुछ जानकारी मिली है कि व्यापारी के यहां नई नोट मिली है। सवाल यह उठता है कि नई नोट जैन के घर तक पहुंची कैसे?