बदले सुर: मुलायम के बाद अखिलेश भी लगवाएंगे टीका, बोले- भाजपा के टीके के खिलाफ, केंद्र के नहीं
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कोरोना का टीका लगवाएंगे। उन्होंने खुद भी लोगों से टीका लगवाने की अपील की है।
विस्तार
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के कोरोना का टीका लगवाने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी टीका लगवाएंगे।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जनाक्रोश को देखते हुए आख़िरकार सरकार ने कोरोना के टीके के राजनीतिकरण की जगह ये घोषणा करी कि वो टीके लगवाएगी।
हम भाजपा के टीके के ख़िलाफ़ थे पर ‘भारत सरकार’ के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे व टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं।
जनाक्रोश को देखते हुए आख़िरकार सरकार ने कोरोना के टीके के राजनीतिकरण की जगह ये घोषणा करी कि वो टीके लगवाएगी।
हम भाजपा के टीके के ख़िलाफ़ थे पर ‘भारत सरकार’ के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे व टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं।— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 8, 2021विज्ञापन
अखिलेश यादव द्वारा टीका लगवाने की बात करने पर योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश को वैक्सीन के बारे में पहले दिए गए अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।
बता दें कि पूर्व में दिए गए अपने एक बयान में अखिलेश यादव ने कहा था कि मैं कोरोना का टीका नहीं लगवाऊंगा। ये टीका तो भाजपा वालों का है। मैं इस पर कैसे विश्वास कर सकता हूं।‘ उनके इस एलान को राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चिकित्सकों व वैज्ञानिकों का अपमान बताते हुए अखिलेश से माफी मांगने की मांग की थी।
अखिलेश यादव के बयान पर सोशल मीडिया पर भी बड़ा हंगामा हुआ था। हालांकि, कुछ समय बाद अखिलेश यादव ने अपना बयान वापस लेते हुए कहा था कि वो पूर्ण परीक्षण होने के बाद कोरोना का टीका लगवाएंगे। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को गुड़गांव में कोरोना का टीका लगवा लिया।