फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says government is just doing false dreaming on the name of Ground Breaking Ceremony.

GBC 4.0: अखिलेश यादव बोले - भूमि पूजन समारोह महज दिखावा, छह माह पहले क्यों नहीं किया

Tue, 20 Feb 2024 07:48 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 20 Feb 2024 07:48 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के सहारे जनता को झूठे सपने दिखाने का आरोप सरकार पर लगाया है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says government is just doing false dreaming on the name of Ground Breaking Ceremony.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वैश्विक निवेश सम्मेलन का भूमि पूजन समारोह महज दिखावा है। यह कार्यक्रम छह माह पहले क्यों नहीं किया। निवेश के लिए उद्योगपति पहले भी आ सकते थे। अब चुनाव आ गया है। जनता में दिखावा करना है। इसलिए यह कार्यक्रम हो रहा है।

विज्ञापन


सोमवार को आचार्य नरेंद्र देव की पुण्यतिथि के अवसर पर यहां मोती महल में समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने आए अखिलेश ने कहा कि सरकार बताए कि इससे पहले कितना निवेश आया और कितने नौजवानों को नौकरी व रोजगार मिला। भाजपा जनता को झूठे सपने दिखा रही है। इसके आंकड़ों में सच्चाई नहीं है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में यूपी विकास के मामले में पिछड़ गया है। प्रदेश में अभी तक कोई बड़ा उद्योग या कोई कंपनी नहीं आई। जो विकास दिख रहा है, वह सब सपा सरकार की देन है। गलत नीतियों से गरीब और गरीब हो रहा है।
विज्ञापन


आचार्य नरेंद्र देव के रास्ते पर चलती है सपा
अखिलेश ने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव ने समाजवादी विचार को आगे बढ़ाया। आचार्य के सिद्धांत हमारा मार्गदर्शन करते हैं। सपा उनके बताए रास्ते पर चलती है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी, मीरा वर्धन, यशोवर्धन, रविदास मेहरोत्रा, डॉ. मधु गुप्ता, जूही सिंह, सुरेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. फिदा हुसैन अंसारी, वंदना मिश्रा, डॉ. रमेश दीक्षित, सुशील दीक्षित, फाकिर सिद्दीकी, मणेंद्र मिश्र आदि ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed