फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav says girls should learn martial art

बेबस CM ने दी सलाह, मार्शल आर्ट सीखें छात्राएं

Wed, 18 Jun 2014 09:36 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 18 Jun 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav says girls should learn martial art

प्रदेश में महिलाओं के विरूद्घ हो रहे अपराधों को रोकने में नाकाम रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छात्राओं को मार्शल आर्ट सीखने की सलाह दी।

विज्ञापन


वह मंगलवार को गृह विभाग और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिया कि राज्य के सभी विद्यालयों/महाविद्यालयों में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने वूमेन पावर लाइन 1090 की समीक्षा करते हुए इस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की बात कही।

इस दौरान डीजीपी एएल बनर्जी एवं उनके कार्यालय में स्थापित महिला सेल की प्रभारी अपर पुलिस महानिदेशक सुतापा सान्याल भी मौजूद थीं।

नहीं बख्‍शेंगे लापरवाह अधिकारियों को

akhilesh yadav says girls should learn martial art

इस मौके पर महिलाओं के उत्पीड़न संबंधी अपराधों पर की जा रही कार्रवाई के प्रभावी एवं नियमित अनुश्रवण के निर्देश देते हुए सीएम ने कहा कि ऐसे प्रकरणों पर पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता से निर्णय ‌‌लिए जाएं।

उन्होंने डीजीपी एवं एडीजी प्रभारी महिला सेल को 1090 कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।।

पुलिस तुरंत करे कार्रवाई

akhilesh yadav says girls should learn martial art
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा ‌‌कि महिला उत्पीड़न के मामलों में पुलिस न्यूनतम रिस्पांस टाइम में कार्रवाई करे।

उन्होंने आगाह किया कि इस बारे में शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पिछले कई दिनों से प्रदेश की कानून व्यवस्‍था पर आलोचना का सामना कर रहे अखिलेश बोले कि, महिला उत्पीड़न के लंबित मुकदमों की अदालतों में प्रभावी पैरवी करके दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन

वरिष्‍ठ अधिकारी करें मीडिया ब्रीफिंग

akhilesh yadav says girls should learn martial art

सीएम ने यह निर्देश भी दिए कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में मीडिया ब्रीफिंग वरिष्ठ अधिकारी ही करें। राज्य मुख्यालय पर मीडिया ब्रीफिंग मुख्य सचिव अथवा प्रमुख सचिव गृह या पुलिस महानिदेशक करें।

यदि ये अधिकारी किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो पाते हैं तो वे ब्रीफिंग के लिए किसी एडीजी को नामित करें। मंडल स्तर पर मंडलायुक्त या डीआईजी तथा जिला स्तर पर जिलाधिकारी या एसएसपी/एसपी स्तर से ही ब्रीफिंग की जाए।

मुख्यमंत्री ने सपा नेताओं को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि वे महिला अपराध संबंधी मामलों में मीडिया को ब्रीफ न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed