{"_id":"6661e5e243fe1a54d2004d45","slug":"akhilesh-yadav-says-election-result-is-against-bjp-s-arrogance-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश बोले, चुनाव परिणामों से भाजपा के अहंकार का पतन हुआ, इंडिया गठबंधन जन आकांक्षाओं का प्रतीक बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश बोले, चुनाव परिणामों से भाजपा के अहंकार का पतन हुआ, इंडिया गठबंधन जन आकांक्षाओं का प्रतीक बना
Thu, 06 Jun 2024 10:07 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 06 Jun 2024 10:07 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणामों से भाजपा के अहंकार का पतन हुआ है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन जन आकांक्षाओं का प्रतीक बन चुका है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणामों से जाहिर है कि भाजपा के अहंकार का पतन हुआ है और प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ जनादेश आया है। प्रदेश मंत्रिमंडल के 16 मंत्री लोकसभा चुनाव में अपनी विधानसभा हार गए हैं।
विज्ञापन
अखिलेश ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि अयोध्या में जनता ने भाजपा की आशाओं पर पानी फेर दिया। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने गरीबों को उजाड़ दिया। उजड़े किसानों को पर्याप्त मुआवजा भी नहीं दिया गया। पुनर्वास पर ध्यान नहीं दिया गया। नतीजे में जनता ने सबक सिखा दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जाटलैंड में भाजपा को झटका, फायदे में रालोद... दस साल का सूखा खत्म; इस बार खुला खाता
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - केन्द्र सरकार में घटेगी UP की भागीदारी... इन नए चेहरे को मिलेगा मौका; इनकी लगेगी लॉटरी!
सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर लगाम नहीं लग रही है। अग्निवीर योजना तुरंत खत्म करने की मांग के साथ कहा कि जो जवान फौज में जाना चाहते हैं और उनकी उम्र समाप्त हो गई, उन्हें फिर मौका मिलना चाहिए।
अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन जन आकांक्षाओं का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन किसान, मजदूर, युवा, महिला, व्यापारी, कारोबारी, नौकरीपेशा और सरकारी कर्मचारियों की आवाज बनने का काम करता रहेगा। राजनीति में संभावनाएं कभी खत्म नहीं होती है।