फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says crime in Uttar Pradesh is increasing.

Crime in UP: अखिलेश यादव बोले, यूपी में अपराध नियंत्रण के दावे सिर्फ जुमले

Wed, 13 Dec 2023 01:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 13 Dec 2023 01:46 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के अलावा बच्चे भी यौन उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं। यह शासन और प्रशासन के लिए शर्म की बात है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says crime in Uttar Pradesh is increasing.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में अपराध थम नहीं रहे हैं। मुख्यमंत्री के अपराध नियंत्रण के दावे सिर्फ जुमले भर रह गए हैं। जनता भय के माहौल में जीने को विवश है। जीरो टॉलरेंस अब जीरो हो गया है। महिलाओं के अलावा बच्चे भी यौन उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं। यह शासन और प्रशासन के लिए शर्म की बात है।

विज्ञापन


अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि लखनऊ में ही महिलाएं-बच्चियां सुरक्षित नहीं है। मुख्यमंत्री का एंटी रोमियो स्क्वाड और गश्ती पुलिस दल वारदातों के समय कहीं दिखाई नहीं देता है। सोमवार को एक अधिकारी की बेटी के साथ लखनऊ से बाराबंकी के 20 किलोमीटर रास्ते में दुष्कर्म की घटना हुई, जबकि इस बीच छह थाना क्षेत्र भी पड़ते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सवारियों से भरी बस में लगी आग, खिड़कियों से कूदने लगे लोग; टोलकर्मियों ने जान पर खेल बचाई लोगों की जान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने लाभार्थियों से किया संवाद, कहा कि समृद्धि और खुशहाली की वाहक है 'मोदी जी की गारंटी वैन'


आरोपी खुलेआम नशा करते दिखे, उन्होंने युवती को भी जबरन नशीला पदार्थ पिलाया, पर कहीं कोई हलचल नहीं हुई। ऐसे ही बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत महिला खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए के स्टेनो पर परेशान करने की शिकायत की है।

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हर चार दिन में एक बच्चा यौन शोषण का शिकार हो रहा है। अपराध की ये घटनाएं विचलित करने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed