{"_id":"607e7d18cb17df5f15791340","slug":"akhilesh-yadav-says-corona-crisis-is-uncontrol-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश बोले- कोरोना से हालात बेकाबू, सरकार का प्रशासन पर नियंत्रण खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश बोले- कोरोना से हालात बेकाबू, सरकार का प्रशासन पर नियंत्रण खत्म
Tue, 20 Apr 2021 12:36 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:36 PM IST
सार
अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण नहीं रुक पा रहा है। मौतों में लगातार वृद्धि हो रही है। भाजपा सरकार आज भी बैठकों से खानापूर्ति कर रही है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने प्रशासन पर नियंत्रण खो दिया है। वैज्ञानिकों व वरिष्ठ डॉक्टरों की तमाम चेतावनी को अनसुना कर मुख्यमंत्री स्टार प्रचारक बनकर दूसरे प्रदेशों के दौरे पर निकल गए। इधर उनकी टीम-11 विश्राम में चली गई और अब प्रदेश में हालात पूरी तरह बेकाबू हैं।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण नहीं रुक पा रहा है। मौतों में लगातार वृद्धि हो रही है। भाजपा सरकार आज भी बैठकों से खानापूर्ति कर रही है। उन्होंने कहा कि बरेली में श्मशान भूमि कम पड़ गई। प्रयागराज में अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी के मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन
गाजियाबाद, आगरा और कानपुर में भी बुरे हालात हैं। वहीं, लखनऊ में लोगों को एंबुलेंस नहीं मिल रही है और न ही अस्पतालों में मरीजों की भर्ती हो रही है। मरीज सड़क और स्ट्रेचर पर दम तोड़ रहे हैं। डॉक्टर भी संक्रमित हो रहे हैं। जो साहस के साथ सेवा में लगे हैं, उन्हें प्रशासन परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और ऑक्सीजन की कमी जानलेवा साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपाई हालात संभाल नहीं पा रहे हैं तो कुर्सी छोड़ें। जिससे जनता की जिंदगी से और खिलवाड़ बंद हो।