फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says BJP will loose Milkipur seat in Ayodhya.

Ayodhya: अयोध्या में बोले अखिलेश- जो चुनाव टालेंगे वो हारेंगे... भाजपा को पता है वो मिल्कीपुर हारने वाले हैं

Sun, 17 Nov 2024 02:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 17 Nov 2024 02:45 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि संत वस्त्रों से नहीं विचारों से होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हारने का अंदाजा हो गया था इसलिए चुनाव टाल दिए।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says BJP will loose Milkipur seat in Ayodhya.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जो चुनाव टालेंगे वे हारेंगे। मिल्कीपुर उप चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा को जानकारी हो गई थी कि यहां पर वह चुनाव नहीं जीत रही है। अपने इंटरनल सर्वे में वे हार रहे थे। इसीलिए इन्होंने यहां के उपचुनाव को टाल दिया।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अयोध्या एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। वह जनसभा को संबोधित करने के लिए यहां से सड़क मार्ग से अंबेडकर नगर के लिए रवाना हुए।

ये भी पढ़ें - हाईकोर्ट ने कहा: हर हाल में पत्नी-बच्चों का भरण-पोषण करना पति का पवित्र कर्तव्य, पत्नी की अर्जी पर हुई सुनवाई
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जीआरपी ने पकड़ी 1.94 करोड़ की प्रतिबंधित ड्रग्स, ट्रेन से पहुंची थी लखनऊ; पार्सल घर से बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


 अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम योगी पहले डरे हुए थे, अब हिले हुए नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वस्त्र से नहीं विचार से संत बनना होगा। सीएम पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) से घबराए हुए हैं इसलिए नए-नए नारे दे रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने झांसी की घटना को लेकर कहा कि सरकार की लापरवाही और नजअंदाजी की वजह से 10 बच्चों की जान गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed