फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav says bjp should tell us what they have achieved with first budget.

दूसरा बजट पेश करने से पहले भाजपा बताए, पहला बजट कहां गया : अखिलेश यादव

Wed, 07 Feb 2018 11:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 07 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav says bjp should tell us what they have achieved with first budget.
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

यूपी का विधानमंडल सत्र बृहस्पतिवार से प्रारंभ हो रहा है जिसके लिए बुधवार को विपक्षी दलों ने बैठक की और सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की। सपा के प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में सभी विधायक और विधान परिषद सदस्य शामिल हुए। बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


विधानमंडल दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को दूसरा बजट पेश करने से पहले बताना चाहिए कि पहला बजट कहां गया? चुनाव के समय किए गए कितने वादे पूरे किए? सरकार को किसानों की कर्जमाफी का ब्योरा देना चाहिए।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था का गंभीर संकट है। एनकाउंटर के नाम पर निर्दोषों की हत्या हो रही है। आलू किसान बर्बाद हो रहे हैं, गन्ना किसानों को भुगतान नहीं मिल रहा। हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बिजली कटौती हो रही है। भाजपा सरकार सिर्फ थोथे वादे करती है। विकास में उसकी रुचि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस
कांग्रेस सत्र के दौरान सदन में आलू व गन्ना किसानों के मुद्दों और प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे को जोर-शोर से उठाएगी। बुधवार को कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बाबत रणनीति तैयार की गई।

लल्लू ने बताया कि कांग्रेस आलू किसानों को मुआवजा, उचित समर्थन मूल्य और कोल्ड स्टोरेज में सरकार की ओर किराए के निर्धारण की मांग करेगी। बाराबंकी शराब कांड, फर्जी मुठभेड़ और एंटी भू-माफिया कानून से विस्थापित होने वाले भूमिहीन ग्रामीण परिवारों के पुनर्वास के मुद्दे भी उठाए जाएंगे।


यूपी के उद्योगों में 90 फीसदी नौकरियों में यहीं के युवाओं को आरक्षण की मांग के साथ ही शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत 25 फीसदी सीटें बीपीएल परिवारों के बच्चों को न मिल पाने का मुद्दा भी उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed