{"_id":"618a30bdad7e282904203065","slug":"akhilesh-yadav-says-bjp-should-tell-benefits-from-demonetisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी की वर्षगांठ: अखिलेश बोले- भाजपा बताए नोटबंदी से देश को क्या फायदा हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी की वर्षगांठ: अखिलेश बोले- भाजपा बताए नोटबंदी से देश को क्या फायदा हुआ
Tue, 09 Nov 2021 01:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:56 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी के पांच साल पूरे हो गए हैं। भाजपा को बताना चाहिए कि इससे देश की जनता को कितना लाभ हुआ है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बताए कि नोटबंदी से क्या फायदा हुआ? भाजपा ने जो सपने दिखाए थे वह अधूरे रह गए। उसके प्रयास से सिर्फ अमीरों को फायदा हुआ है। नोटबंदी के दौरान तमाम लोगों की जान चली गई लेकिन सिर्फ समाजवादी पार्टी ने ऐसे लोगों की मदद की है।
विज्ञापन
मंगलवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को नोटबंदी के दौरान लाइन में लगने के दौरान पैदा हुए खजांची का जन्मदिन मनाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसानों को लाभ देने के बजाय उन्हें कुचला जा रहा है। पहली बार ऐसा हुआ है कि मतदाता सूची राजनीतिक दलों को नहीं दी जा रही है। इससे यह साफ नहीं हो पा रहा है कि कितने लोगों का नाम काटा गया और कितने लोगों का जोड़ा गया। उन्होंने एलान किया कि आयोग ने सूची नहीं दी तो समाजवादी पार्टी आयोग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
मंगलवार को बसपा की दिव्या गंगवार सहित कई नेता सपा में शामिल हो गए। भाजपा के पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय भी समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गए।