फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav says bjp is using fear and greed to win the election.

लोकसभा चुनाव 2019: अखिलेश यादव ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- भय और प्रलोभन देकर कर रही षड्यंत्र

Sun, 31 Mar 2019 11:14 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: देव कश्यप Updated Sun, 31 Mar 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav says bjp is using fear and greed to win the election.
अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सत्ता के अहंकार में डराकर और प्रलोभन देकर कई तरह के षड्यंत्र कर रही है। झूठ व साजिश से वह अब कुछ हासिल नहीं कर पाएगी। जनता ने उसे हटाने का मन बना लिया है। सपा-बसपा-रालोद गठबंधन से बौखलाई भाजपा अलोकतांत्रिक कृत्यों पर उतारू है। इससे जनता में भाजपा की साख गिर गई है।

विज्ञापन


उन्होंने जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से जनता में रोष है। समाज का हर वर्ग बेहाल है। किसानों की समस्याओं के प्रति भाजपा सरकार बेफिक्र है। युवाओं का उत्पीड़न चरम पर है। व्यापारी डरे हुए हैं। महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ गई है।
विज्ञापन


जनता अब भाजपा को सबक सिखाने के इंतजार में हैं। अच्छे दिनों के नाम पर धोखा देने वालों की हार तय है। भाजपा की नीति और नीयत दोनों में खोट है। उसने जो वादे किए थे, सभी झूठे साबित हुए। नौकरियां मिलने की जगह बेरोजगारी बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'राजनीतिक शुचिता को तार-तार कर दिया है'

अखिलेश ने कहा, भाजपा ने राजनीतिक शुचिता को तार-तार कर दिया है। लोकतांत्रिक मूल्यों एवं आदर्शों में उसका विश्वास नहीं रह गया है। सपा सत्ता और सम्मान में सबके अधिकार की पक्षधर है, जबकि भाजपा और आरएसएस देश में एकाधिकारवादी मनोवृत्ति को बढ़ावा दे रहे हैं। इनका जनहित और लोकलाज से कोई वास्ता नहीं है।

गठबंधन के माध्यम से सपा देश में संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में प्रतिबद्धता से काम कर रही है। इसका परिणाम गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत के रूप में सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed