{"_id":"6124eb288ebc3e79c609346c","slug":"akhilesh-yadav-says-bjp-is-doing-fraud-with-democracy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव: अखिलेश यादव बोले- लोकतंत्र से ठगी करने की रणनीति बना रही है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव: अखिलेश यादव बोले- लोकतंत्र से ठगी करने की रणनीति बना रही है भाजपा
Tue, 24 Aug 2021 06:20 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 24 Aug 2021 06:20 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत का जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। इसी से भयभीत होकर भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था की पवित्रता नष्ट करना चाहती है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बूथ पर साजिश करने में जुटी हुई है। भाजपा संविधान का सम्मान नहीं करती है। वह लोकतंत्र के साथ ठगी करने की रणनीति बना रही है। दूसरे राज्यों से आरएसएस के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव पहुंचाया जा रहा है, ताकि बूथ स्तर पर षड्यंत्र किया जा सके।
विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत का जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। इसी से भयभीत होकर भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था की पवित्रता नष्ट करना चाहती है।
विज्ञापन
भाजपा का यह कृत्य भारतीय संविधान और जनभावनाओं के विरुद्ध है। भाजपा सरकार ने राज्य में न सिर्फ अराजकता पैदा की है बल्कि राज्य का विकास रोककर महापाप किया है। भाजपा जनादेश को छल कपट से अपमानित करने पर तुली हुई है।
विज्ञापन
नकली वोटर बनाने की हो जांच
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता को संदिग्ध बना दिया है हाल ही में उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग की वेबसाइट में एक नवयुवक द्वारा ‘डिजिटल सेंधमारी‘ करके नकली वोटर आईडी कार्ड बनाया जाना बेहद गंभीर बात है। ऐसे घपलों के लिये पूरे राज्य में जांच हो, पता तो चले कहीं इसे राज्याश्रय तो प्राप्त नहीं है। ये चुनाव आयोग की सुरक्षा नहीं बल्कि गरिमा का विषय है। इस प्रकार की अनेक घटनाओं से लोकतंत्र शर्मसार हो रहा है।
नागरिक अधिकार कुचल रही भाजपा
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने सत्ता के घमंड में नागरिक अधिकारों को कुचल दिया है। अधिनायकशाही मानसिकता से विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। नौजवान हताश है उनके साथ धोखा किया गया है। महिलाएं डरी हुई हैं। किसान बेहाल है। अर्थव्यवस्था दुर्दशा की शिकार है। भाजपा सरकार की कुनीतियों से आम-आदमी त्रस्त है। ऊबी हुई जनता बदलाव चाहती है। 2022 के विधानसभा चुनाव में जनसमर्थन से उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होगा।
नागरिक अधिकार कुचल रही भाजपा
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने सत्ता के घमंड में नागरिक अधिकारों को कुचल दिया है। अधिनायकशाही मानसिकता से विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। नौजवान हताश है उनके साथ धोखा किया गया है। महिलाएं डरी हुई हैं। किसान बेहाल है। अर्थव्यवस्था दुर्दशा की शिकार है। भाजपा सरकार की कुनीतियों से आम-आदमी त्रस्त है। ऊबी हुई जनता बदलाव चाहती है। 2022 के विधानसभा चुनाव में जनसमर्थन से उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होगा।