फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says BJP is behind communal riots in UP

फैजाबाद रेप: फिसली अखिलेश की जुबान

Sat, 23 Aug 2014 10:57 AM IST
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 Aug 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav says BJP is behind communal riots in UP

अभी तक सरकार के मंत्रियों ने ही रेप पीड़िताओं पर शर्मनाक बयान दिए, लेकिन इस मामले पर तो खुद मुख्यमंत्री ने ही संवेदनहीनता का परिचय दिया।

विज्ञापन


मौका था लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मेधावियों को सम्मानित करने का लेकिन कमजोर कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार निशाना बनाए जा रहे अखिलेश यहां सरकार को बचाने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बलात्कार के आरोपी और पीड़ित लड़की के बीच कैसे और क्या संबंध थे, यह सब जानते हैं।

मगर मामले को सांप्रदायिक रंग दिया जा रहा है। आज जिस तरह की बेइमानी की राजनीति हो रही है, उसका जवाब जनता देगी।

भाजपाइयों को कहा ये चालू लोग

Akhilesh Yadav says BJP is behind communal riots in UP

वहीं भाजपा पर हमला करते हुए अखिलेश बोले हम लैपटॉप की बात करते हैं, वो लाउडस्पीकर की। मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए भाजपा को मुरादाबाद के कांठ और फैजाबाद में हुए सांप्रदायिक तनाव के लिए जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा, हम लैपटॉप की बात करते हैं और वे लोग लाउडस्पीकर के नाम पर तनाव बढ़ाते हैं। वे चालू लोग हैं और ऐसे लोगों से बच कर रहने की जरूरत है।

सांप्रदायिक हो जाना आसान है मगर सेक्युलर होना बहुत मुश्किल। मुख्यमंत्री ने यह बातें अमर उजाला के प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान अपने संबोधन में कहीं।

खुलकर किये हमले

Akhilesh Yadav says BJP is behind communal riots in UP

मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा, उनकी सरकार बहुत अच्छे काम कर रही है लेकिन इसके प्रचार में हम पिछड़ जाते हैं। हमने शपथपत्र दाखिल करने की जटिलता को खत्म कर दिया है। इससे आम लोगों को बहुत आसानी होगी।

कुछ लोग गांवों में शौचालय की बात तो कर रहे हैं मगर लैपटॉप देकर गांव के बच्चों को तकनीकी रूप से सक्षम करने के हमारे प्रयास को झुनझुना कहते हैं। क्या यह झुनझुना है?

उन्होंने कहा कि जो लोग लाउडस्पीकर के नाम पर दंगा फैलाते हैं, वे बहुत चालू हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। वे धर्मांतरण की बात पर लोगों को भड़काते हैं लेकिन आरोपों के पीछे के पहलुओं पर ध्यान नहीं देना चाहते।

विज्ञापन

करप्शन और कैंसर एक जैसे

Akhilesh Yadav says BJP is behind communal riots in UP

उन्होंने कहा, करप्शन और कैंसर दोनों एक जैसे हैं। कैंसर का मतलब है ओवरग्रोथ ऑफ ए टिश्यू और करप्शन का मतलब है ओवरग्रोथ ऑफ मनी।

कैंसर को रोका जा सकता है मगर इसका इलाज अभी तक नहीं खोजा जा सका है। इसी तरह करप्शन की भी रोकथाम ही संभव है। इसे हम कम करेंगे, थोड़ा वक्त लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed