फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav says BJP is against farmers.

महंगाई से परेशान किसान: अखिलेश बोले- भाजपा की नीति व नीयत किसान विरोधी, नहीं हो रही उनकी सुनवाई

Sun, 05 Sep 2021 11:37 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 05 Sep 2021 11:37 AM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। खेती की लागत बढ़ती जा रही है। बिजली का बिल बढ़ गया है। किसान परेशान है पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
Akhilesh yadav says BJP is against farmers.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की नीति और नीयत किसान विरोधी है। किसान को दोगुनी आमदनी का सपना दिखाया गया, लेकिन उनकी सुनवाई तक नहीं हो रही है। भाजपा उसको बहुत कुछ देने का दावा करती है, जबकि हकीकत में किसान की झोली खाली है।

विज्ञापन


उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि खेती की लागत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। डीजल महंगा है। बिजली का बिल बढ़ा आ रहा है। खाद व बीज के दाम बढ़ गए हैं। किसानों को कर्ज मिलने में दिक्कतें आ रही हैं। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक किसानों से गेहूं, धान और गन्ने की खरीद एमएसपी पर करने का दावा कर रहे हैं। मगर इसका लाभ किसान को नहीं, बल्कि बिचौलियों को मिल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियां बड़े घरानों की पोषक हैं। इसलिए प्रदेश में चीनी मिलों को तो राहत दी गई हैं, लेकिन किसान के लिए गन्ना की एमएसपी बढ़ने की कोई उम्मीद नहीं है। सपा सरकार में गन्ना किसान को 40 रुपये की एकमुश्त बढ़ी रकम दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि किसानों पर ऐसे कानून लाद दिए गए हैं, जिनके लागू होने पर किसान अपने खेत का मालिक नहीं रह पाएंगे। किसान इन कानूनों का लगातार विरोध कर रहे हैं। भाजपा सरकारें उन्हें पीट रही हैं। सैकड़ों किसान धरना-प्रदर्शन में जान गवां चुके हैं। इसके बावजूद भाजपा सरकार संवेदन शून्य बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed