{"_id":"660709b163799ab44b01df22","slug":"akhilesh-yadav-says-bjp-has-created-economic-crisis-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, भाजपा ने पैदा किया आर्थिक संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, भाजपा ने पैदा किया आर्थिक संकट
Sat, 30 Mar 2024 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:04 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों ने संकट पैदा कर दिया है। देश में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि गलत आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा ने आर्थिक संकट पैदा किया है। विपक्ष की आवाज को कुचला जा रहा है।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि इलेक्टोरल बांड के नाम पर वसूली हो रही है। वसूली के लिए भाजपा सरकार सरकारी जांच एजेंसियों का प्रयोग कर रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं।
विज्ञापन
सपा प्रमुख ने मतदाताओं का आह्वान किया कि एकजुटता के साथ वोट डाल कर भाजपा को सभी अस्सी सीटों पर हराना जरूरी है।