फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says after 2027 all the buldozers will go to Gorakhpur.

UP News: अखिलेश यादव बोले - 2027 में सपा सरकार बनते ही गोरखपुर की तरफ होगा बुलडोजरों का रुख

Wed, 04 Sep 2024 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 04 Sep 2024 12:05 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि हारे हुए बूथों को मजबूत करें। 2027 के चुनाव में सपा की सरकार बनने पर सारे बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की तरफ होगा।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says after 2027 all the buldozers will go to Gorakhpur.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही पूरे प्रदेश के बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की तरफ होगा। वे मंगलवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर गोरखपुर के पार्टी संगठन के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे। वहां के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में निर्दोष लोगों को सताया जा रहा है। किसान परेशान हैं। नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है।

विज्ञापन


उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव में जिन बूथों पर सपा की हार हुई है, वहां कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने का काम करें। उस बूथ पर जिस समाज के ज्यादा लोग रहते हैं, वहां सपा के प्रमुख पदाधिकारियों व नेताओं को लेकर जाएं।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि राज्य की जनता समाजवादी सरकार के समय हुए विकास से परिचित है। जबसे भाजपा की सरकार सत्ता में आई है, प्रदेश हर स्तर पर पिछड़ता चला गया है। जनता महंगाई, भ्रष्टाचार से त्रस्त है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा की राजनीति को निष्प्रभावी बनाने में पीडीए एक सशक्त भरोसा साबित हुआ है। संविधान और आरक्षण के मुद्दे को और धार देना है। सामाजिक न्याय के लिए जातीय जनगणना का होना आवश्यक है। समाजवादी पार्टी इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुहास को दी बधाई
वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पेरिस पैरालंपिक में पुरुष एकल वर्ग एसएल 4 वर्ग बैडमिंटन में रजत पदक जीतने वाले सुहास यतिराज को बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा सुहास ने रजत पदक जीतकर देश की शान बढ़ाई है। उन्होंने सुहास के स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed