फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said the victory of elections is the victory of democracy

अखिलेश बोले: भारत ने की 'इंडिया' को जिताने की शुरुआत, पंचायत चुनावों ने बताया कि हवा का रुख क्या है?

Fri, 08 Sep 2023 09:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 08 Sep 2023 09:01 PM IST
सार

यह सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही सामाजिक घृणा, भ्रामक सूचनाओं और राजनीतिक मिथ्या की पराजय है। साथ ही भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों की भी जीत बताई।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said the victory of elections is the victory of democracy
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोसी उप चुनाव में सपा की जीत को लोकतंत्र की विजय बताया है। उन्होंने कहा कि भारत ने ''इंडिया'' को जिताने की शुरुआत कर दी है। यह भाजपा की उल्टी गिनती की शुरुआत है। अखिलेश यादव ने कहा कि घोसी ने सपा के नहीं बल्कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताया है और यही आने वाले कल का भी परिणाम होगा। सकारात्मक राजनीति की जीत और सांप्रदायिक नकारात्मक राजनीति की हार है। भाजपा की तोड़फोड़ और समाज को बांटने वाली राजनीति का भी यह मुंहतोड़ जवाब है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता के दुरुपयोग की भरसक कोशिश की, पर जनता ने करारा जवाब देकर सबक सिखाया है। यह पीडीए की धारा को इंडिया गठबंधन के साथ जोड़कर सामाजिक न्याय के लिए जातीय जनगणना की मांग करने वालों की भी जीत है। यह सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही सामाजिक घृणा, भ्रामक सूचनाओं और राजनीतिक मिथ्या की पराजय है। साथ ही भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों की भी जीत बताई।

विज्ञापन


जीते एक विधायक, पर हारे कई दलों के भावी मंत्री

अखिलेश ने कहा कि भारत ने इंडिया गठबंधन को जिताने की शुरूआत कर दी है। उत्तर प्रदेश एक बार फिर से देश में सत्ता के परिवर्तन का अगुआ बनेगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि घोसी में जीते तो एक विधायक हैं, पर हारे कई दलों के भावी मंत्री है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जनादेश के साथ छल किया था। झूठे प्रचार और जुमालाजीवियों को अब कोई नहीं पूछेगा।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में जीत से भी पता चल रहा हवा का रुख

अखिलेश ने कहा कि लखनऊ, बरेली, जालौन और मिर्जापुर में भी जिला पंचायत के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जीत मिली है। इससे पता चलता है कि हवा का रुख किधर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलडोजर और बुल से त्रस्त जनता ने दिया जवाब

अखिलेश ने कहा कि यह बुलडोजर और बुल (बैल) से त्रस्त जनता का शासन-प्रशासन को करारा जवाब है। उन्होंने ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद का नाम लिए बिना कहा कि ये उन स्थानीय नेताओं की इस गलतफहमी की भी हार है कि एक समुदाय के लोग हमारी जेब में हैं। उन्होंने दारा सिंह का नाम लिए बिना कहा कि गिरगिटी प्रत्याशियों को भी एक संदेश है कि जनता उनके असली रंग पहचान गई है।


सर्वसमाज और पीडीए की जीत

अखिलेश ने कहा कि यह अच्छी सोच वाले सर्वसमाज और पीडीए के साथ आने की जीत है, जो समाज के हर वर्ग को बराबर का हक देकर हर किसी की तरक्की को मकसद मानकर चलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed