फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said: The incident of theft of Ram temple offerings spread across the world, every Sanatani was

अखिलेश यादव बोले: राम मंदिर चढ़ावा चोरी की घटना पूरे विश्व में फैली, हर सनातनी हुआ इससे आहत

Wed, 08 Jul 2026 07:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 08 Jul 2026 07:36 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह घटना भारत ही नहीं पूरे विश्व में फैल चुकी है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said: The incident of theft of Ram temple offerings spread across the world, every Sanatani was
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या के मंदिर से चढ़ावा, चंदा व दान चोरी का समाचार समस्त विश्व में फैल चुका है। दुनिया के विभिन्न देशों में रहने वाला सनातनी भाजपा और उनके संगी-साथियों के कृत्यों से हो रही बदनामी की वजह से शर्मसार हैं और इसलिए आहत भी कि उन्होंने भी मंदिर में दान-चंदा भिजवाया था या स्वयं आकर चढ़ाया था। इस प्रकरण से विश्व में सनातन समाज आक्रोशित है, क्योंकि धर्म के साथ देश को भी भाजपा के अधर्मियों के कारण अपयश का शिकार होना पड़ रहा है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि दुनिया भर के निवेशक भी अब अपना हाथ खींच रहे हैं क्योंकि उन्हें लग रहा है कि ऐसी सरकार का क्या भरोसा जिसने अपने भगवान के दानपात्र तक को नहीं छोड़ा, वो कल को हमारे निवेश को क्या छोड़ेगी। भाजपा सरकार ने अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक विश्वसनीयता पूरी तरह खो दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed